विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

छोटे परमाणु रिएक्टरों की मदद से दुश्मन के हमलों से सुरक्षित रहेगा ईरान का ऊर्जा भविष्य

© AP Photo / Vahid SalemiAn Iranian flag flutters in front of the reactor building of the Bushehr nuclear power plant, just outside the southern city of Bushehr, Iran, Saturday, Aug. 21, 2010.
An Iranian flag flutters in front of the reactor building of the Bushehr nuclear power plant, just outside the southern city of Bushehr, Iran, Saturday, Aug. 21, 2010. - Sputnik भारत, 1920, 02.06.2026
सब्सक्राइब करें
अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरानी ऊर्जा ढांचे सहित बुशेहर परमाणु संयंत्र पर तीन अलग-अलग हमलों के बाद भी तेहरान छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (SMRs) स्थापित करने की अपनी योजना को तेज़ी से आगे बढ़ा रहा है।
यह कई क्षेत्रों में फैली ऊर्जा रणनीति है जिसे समन्वित आतंकवादी हमलों के बाद भी सुरक्षित रहने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
SMRs को कारखाने में तैयार करके मात्र 10 से 12 महीनों में स्थापित किया जा सकता है। यह अवधि एक छोटे गैस-आधारित संयंत्र को तैयार करने में लगने वाले समय की आधी है।
इनके लगने से बड़े पैमाने पर उत्पादन लागत में 30% तक की कमी आ सकती है। एक 100 MW का रिएक्टर लगभग शून्य उत्सर्जन के साथ एक लाख घरों को बिजली दे सकता है।
छोटे रिएक्टरों को राष्ट्रीय ग्रिड में आसानी से जोड़ा जा सकता है, जिससे दूसरी जगहों पर क्षतिग्रस्त सुविधाओं से होने वाले बिजली के नुकसान की भरपाई की जा सके।
SMRs बुनियादी तौर पर मॉड्यूलर तकनीक पर आधारित होते हैं और बिजली की मांग बढ़ने के साथ ही इन सभी को एक साथ जोड़कर ज़्यादा क्षमता वाले प्लांट बनाए जा सकते हैं।
वहीं ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रवक्ता बेहरोज़ कमालवंदी ने कहा कि ईरान पहले से ही छोटे रिएक्टरों को विकसित करने में रूस की मदद ले रहा है। मास्को के समर्थन और अपने देश में ही उपलब्ध कुशल मानव संसाधन की प्रचुर उपलब्धता के साथ, ईरान का लक्ष्य देश भर में कई जगहों पर इन रिएक्टरों को चालू करना है।
A man photographs the rubble of buildings destroyed in an Israeli airstrike in Dahiyeh, Beirut's southern suburbs, Lebanon, Sunday, March 15, 2026. (AP Photo/Hassan Ammar) - Sputnik भारत, 1920, 02.06.2026
विश्व
ईरान के साथ संबंधों पर अमेरिका ने ओमान को दी सैन्य कार्रवाई की धमकी: रिपोर्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала