भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

मॉस्को ने भारतीय दवा कंपनी के साथ सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए

© Photo : Press service of the Department of Investment and Industrial Policy of the Moscow GovernmentImage
Image - Sputnik भारत, 1920, 03.06.2026
सब्सक्राइब करें
मॉस्को और भारत की अग्रणी दवा कंपनी 'हेटेरो लैब्स लिमिटेड' राजधानी में दवा उद्योग के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। इस संबंध में दोनों पक्षों ने 29वें सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच (SPIEF) के दौरान एक सहयोग ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
मॉस्को सरकार के निवेश एवं औद्योगिक नीति विभाग के मंत्री तथा विभागाध्यक्ष अनातोली गारबुज़ोव और हेटेरो लैब्स लिमिटेड में उभरते बाजारों के निदेशक मुरली कृष्ण रेड्डी ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

अनातोली गारबुज़ोव ने कहा, “मॉस्को आज रूस में दवाइयों और चिकित्सा उपकरण उद्योग के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। राजधानी में इस क्षेत्र की 300 से अधिक कंपनियाँ कार्यरत हैं। ये कंपनियाँ हृदय रोगों की दवाओं से लेकर उन्नत जैव-प्रौद्योगिकी समाधानों तक का उत्पादन करती हैं। हमारे भारतीय साझेदारों की रुचि मॉस्को की अर्थव्यवस्था और निवेश माहौल में उनके विश्वास को दर्शाती है। इस सहयोग से आवश्यक दवाओं का उत्पादन बढ़ाने, उन्नत तकनीकों को अपनाने और तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूत करने में मदद मिलेगी।”

हेटेरो लैब्स लिमिटेड एचआईवी, हेपेटाइटिस, कैंसर, टीबी और अन्य गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए सक्रिय औषधीय घटक तथा तैयार दवा उत्पादों का निर्माण करती है। कंपनी अपने उत्पादों का निर्यात 120 से अधिक देशों में करती है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी उपस्थिति और मजबूत करने के उद्देश्य से हेटेरो समूह मॉस्को में नए निवेश और विकास परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए तैयार है। कंपनी पहले से ही राजधानी में सफलतापूर्वक कारोबार कर रही है और अब अपने परिचालन का विस्तार करने तथा नए अवसरों का लाभ उठाने की दिशा में कार्य कर रही है।
वर्तमान में 'टेक्नोपोलिस मॉस्को: विशेष आर्थिक क्षेत्र' के दवा निर्माताओं में 14 कंपनियाँ शामिल हैं, जिनमें से 10 ने उत्पादन शुरू कर दिया है। इन कंपनियों को विशेष कर प्रोत्साहन और अन्य सरकारी सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं।
यह कंपनियाँ कैंसर, ऑटोइम्यून, हृदय संबंधी तथा अन्य सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण बीमारियों के उपचार के लिए दवाओं का उत्पादन करती है। इसके अलावा, कैंसर, आनुवंशिक और दुर्लभ बीमारियों के उपचार हेतु नई उत्पादन इकाइयाँ वर्ष 2026 से 2028 के बीच शुरू किए जाने की योजना है।
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov (right) and Indian External Affairs Minister Subrahmanyam Jaishankar - Sputnik भारत, 1920, 14.05.2026
भारत और रूस के वरिष्ठ राजनयिकों ने द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने के संकेत दिए
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала