व्यापार और अर्थव्यवस्था

नेपाल के हाइड्रोपावर सेक्टर में सहयोग के लिए रूस तैयार

© AP Photo / Niranjan ShresthaA laborer works at a construction site next to a power station at Matatirtha on the outskirts of Kathmandu, Nepal, Friday, May 31, 2024. Nepal’s abundant hydroelectric power is helping the Himalayan nation cut its oil imports and clean up its air, thanks to a boom in sales of electric vehicles.
A laborer works at a construction site next to a power station at Matatirtha on the outskirts of Kathmandu, Nepal, Friday, May 31, 2024. Nepal’s abundant hydroelectric power is helping the Himalayan nation cut its oil imports and clean up its air, thanks to a boom in sales of electric vehicles. - Sputnik भारत, 1920, 06.06.2026
सब्सक्राइब करें
काठमांडू स्थित रूसी दूतावास ने Sputnik को बताया कि रूस नेपाल के साथ हाइड्रोपावर और उर्वरक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है, इसमें भारतीय बाजार को भी ध्यान में रखा जा सकता है।
दूतावास ने कहा, "दूतावास के नजरिए से नेपाल के लिए अहम दो क्षेत्रों – हाइड्रोपावर और उर्वरक – में सहयोग विकसित किया जा सकता है और किया जाना चाहिए, जिसमें भारतीय बाजार को भी ध्यान में रखा जा सकता है।"
रूसी दूतावास के मुताबिक, फिलहाल किसी खास प्रोजेक्ट पर बात करना जल्दबाजी होगी।
दूतावास ने कहा, "हम जानते हैं कि [रूसी हाइड्रोइलेक्ट्रिसिटी कंपनी] RusHydro Group नेपाल के जल और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के विकास के तहत इंजीनियरिंग सेवाओं की पूरी श्रृंखला उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।"
इससे पहले SPIEF 2026 के दौरान नेपाल के बड़े उद्योगपति और महतो इंडस्ट्रीज ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक उपेंद्र महतो ने रूस से नेपाल के हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में भाग लेने की अपील की थी। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में रूस-नेपाल-भारत त्रिकोण बनाने का प्रस्ताव भी रखा था।
महतो के मुताबिक, भारत को बड़ी मात्रा में बिजली की जरूरत है और नेपाल के पास इसे पूरा करने की बड़ी क्षमता है।
सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम यानी SPIEF 2026 का आयोजन 3 से 6 जून तक हो रहा है। Sputnik इस फोरम का जनरल इन्फॉर्मेशन पार्टनर है।
SPIEF 2026 - Sputnik भारत, 1920, 06.06.2026
रूस की खबरें
SPIEF में $89.57 अरब के समझौतों पर हस्ताक्षर: आयोजन समिति
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала