विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

केवल परमाणु हथियार वैश्विक युद्ध से दुनिया की रक्षा करने में सहायक: क्रेमलिन

© Sputnik / Kristina KormilitsynaThe Moscow Kremlin
The Moscow Kremlin - Sputnik भारत, 1920, 24.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को कहा कि वर्तमान में केवल परमाणु हथियार ही दुनिया को वैश्विक युद्ध की चपेट में आने से बचाते हैं।

पेसकोव ने 12वें अंतरराष्ट्रीय साइंटिफिक और एक्सपर्ट फोरम "प्रिमाकोव रीडिंग्स" के दौरान कहा, "वर्तमान में, वैश्विक सुरक्षा बहुत कमज़ोर हो गई है। कई मामलों में, परमाणु प्रतिरोधक क्षमता के अलावा, हमारे पास कुछ नहीं बचा है। यही एक चीज़ है जो दुनिया को वैश्विक युद्ध से बचाती है।"

पेसकोव ने आगे कहा कि मौजूदा तनावपूर्ण वैश्विक माहौल में देशों के बीच वैश्विक सुरक्षा को लेकर किसी आम सहमति या समझौते की फिलहाल कोई गुंजाइश या संभावना नहीं बची है।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा, "इस क्षेत्र [सुरक्षा] में किसी भी मुद्दे पर समझौता करने का अब कोई औचित्य नहीं रह गया है।"

पेसकोव ने बताया कि दुनिया में नए गैर-परमाणु हथियार आएंगे जो आम परमाणु हथियारों से कम खतरनाक नहीं होंगे।

उन्होंने कहा, "अब यह साफ़ है कि नए तरह के हथियार सामने आएंगे जो परमाणु नहीं होंगे, लेकिन आने वाले समय में, परमाणु हथियारों के बराबर नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखते होंगे।"

India's supersonic Brahmos cruise missiles pass during a full dress rehearsal of a Republic Day parade in New Delhi, India, Thursday, Jan. 23, 2003. The Brahmos missile will be displayed for the first time on the 55th Indian Republic Day on Jan. 26. The missile is being developed jointly by Russian and Indian scientists. Brahmos missile can hit underwater and overland targets located between 100 to 300 kilometers (60 to 180 miles) away and is expected to be inducted into the Indian Navy by 2004. (AP Photo/Ajit Kumar) - Sputnik भारत, 1920, 24.06.2026
डिफेंस
ब्रह्मोस-NG अगली पीढ़ी की वायु-प्रक्षेपित क्रूज़ मिसाइल 2028-2029 तक विकसित की जाएगी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала