विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पुतिन दशकों से आगे की सोच रखते हैं: इंडोनेशियाई राजनेता

© Sputnik / POOL / मीडियाबैंक पर जाएंVladimir Putin
Vladimir Putin - Sputnik भारत, 1920, 24.06.2026
सब्सक्राइब करें
इंडोनेशिया की गोलकर पार्टी में विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की समिति के सदस्य अली मोख्तार न्गाबालिन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति भविष्य को ध्यान में रखकर अपनी विदेश नीति तैयार कर रहे हैं। इसके ज़रिए रूस खुद को उन चुनौतियों के लिए सक्षम बना रहा है, जो अगले 20 वर्षों में सामने आ सकती हैं।

इंडोनेशियाई पोर्टल "डेटिक" में छपे अपने लेख में न्गाबालिन ने लिखा, "मैं देख रहा हूं कि आसियान और एशिया-प्रशांत क्षेत्र पर पुतिन का ध्यान उनकी दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। जहां कुछ लोग दुनिया को आज के विवादों के चश्मे से देख रहे हैं, वहीं पुतिन अगले पांच, दस या बीस वर्षों में सामने आने वाले वैश्विक परिदृश्यों के लिए तैयारी करते दिख रहे हैं।"

न्गाबालिन ने आगे लिखा कि पुतिन ASEAN देशों के नेता और उनके नुमाइंदों के जरिए दुनिया को एक ज़रूरी संदेश भेज रहे हैं।

उन्होंने कहा, "रूस एशिया-प्रशांत और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक सक्रिय रणनीतिक साझेदार बना रहना चाहता है। रूस लगातार दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ा रहा है, साथ ही ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा में सहयोग को मज़बूत करते हुए क्षेत्रीय स्थिरता पर ध्यान दे रहा है।"

उन्होंने यह राय ज़ाहिर की कि मध्य पूर्व में चल रही अस्थिरता, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा बाजार के लिए जोखिमों को देखते हुए, दुनिया को और ज़्यादा सहयोग और कूटनीति की ज़रूरत है।
Russian President Vladimir Putin at SPIEF 2026 - Sputnik भारत, 1920, 17.06.2026
विश्व
रूस और ASEAN न्‍यायसंगत विश्व व्यवस्था के पक्ष में हैं: पुतिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала