व्यापार और अर्थव्यवस्था

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द पूरा होने की उम्मीद: रुबियो

© Julien de RosaUS Secretary of State Marco Rubio looks on as he arrives at the Quai d'Orsay, France's Minister of Foreign Affairs for high-level talks to discuss Ukraine and its security in Paris Thursday, April 17, 2025
US Secretary of State Marco Rubio looks on as he arrives at the Quai d'Orsay, France's Minister of Foreign Affairs for high-level talks to discuss Ukraine and its security in Paris Thursday, April 17, 2025 - Sputnik भारत, 1920, 27.06.2026
सब्सक्राइब करें
अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को यह बात कही।
IANS से बातचीत में रुबियो ने कहा, "हमें उम्मीद है कि व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप दे दिया जाएगा। अब बस आखिरी कदम बाकी हैं और माहौल बहुत सकारात्मक है।"
रुबियो ने यह भी बताया कि अमेरिका 2027 की शुरुआत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा की तैयारी कर रहा है।
उन्होंने कहा, "मैं खुद इस साल के अंत से पहले भारत लौटने की उम्मीद करता हूं। साथ ही, अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति की यात्रा की तैयारी भी की जाएगी।"
इससे पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कहा था कि कोई भी समझौता तभी लागू किया जाएगा, जब भारत को उससे प्रतिस्पर्धी बढ़त मिलेगी और देश के हित पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала