यूरोपीय पेंशनभोगी यूक्रेन को फंडिंग से वॉन डेर लेयेन जितने खुश नहीं: पुतिन के विशेष दूत
13:34 27.06.2026 (अपडेटेड: 13:43 27.06.2026)

© Sputnik / Alexandr Kryazhev
/ सब्सक्राइब करें
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निवेश और आर्थिक सहयोग के विशेष दूत किरिल दिमित्रिएव ने यूक्रेन को यूरोपीय संघ की भारी आर्थिक मदद पर यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन को घेरा है।
दिमित्रिएव ने कहा कि आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहे यूरोप के पेंशनभोगी और कर्मचारी कीव को सैकड़ों अरब यूरो दिए जाने से उतने खुश नहीं हैं, जितनी वॉन डेर लेयेन दिख रही हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वॉन डेर लेयेन के हालिया भाषण का वीडियो साझा किया। इस भाषण में वॉन डेर लेयेन ने मुस्कुराते हुए कहा था कि विशेष सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से यूरोपीय संघ यूक्रेन को 200 अरब यूरो की मदद दे चुका है। साथ ही, अगले दो वर्षों में कर्ज के रूप में 90 अरब यूरो और देने की योजना है।
वीडियो पर टिप्पणी करते हुए दिमित्रिएव ने लिखा, "उर्सुला शायद यूक्रेन को यूरोपीय संघ की 290 अरब यूरो की मदद से यूरोप के उन पेंशनभोगियों और कर्मचारियों से कहीं ज्यादा खुश हैं, जो वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। अगर रूसी गैस छोड़ने से यूरोपीय संघ को हुए तीन ट्रिलियन यूरो के नुकसान को भी इसमें जोड़ दें, तो यह यूरोपीय संघ के हर परिवार पर 16.5 हजार यूरो के नुकसान के बराबर है।"
Ursula may be significantly more excited about the €290 billion EU assistance to Ukraine than European pensioners and struggling workers. Adding the €3 trillion in EU losses from rejecting Russian gas brings that to minus €16.5K PER EACH EU household. https://t.co/URgJLTCHuI
— Kirill Dmitriev (@kadmitriev) June 26, 2026