राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल ने भूकंप प्रभावित वेनेजुएला में मुफ्त चिकित्सा सेवाएं शुरू कीं

© Photo : X/@DrSJaishankarIndian relief aid arrives in Venezuela after devastating earthquake
Indian relief aid arrives in Venezuela after devastating earthquake - Sputnik भारत, 1920, 29.06.2026
सब्सक्राइब करें
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ऑपरेशन अमिस्टैड के तहत भूकंप प्रभावित वेनेजुएला में तैनात भारतीय सेना का एक फील्ड हॉस्पिटल पूरी तरह से चालू हो गया है और 24 घंटे मुफ्त मेडिकल सेवाएं दे रहा है।
दरअसल भारतीय सेना की मेडिकल टास्क फ़ोर्स ने सफलतापूर्वक एक पूरी तरह से काम करने वाला फ़ील्ड हॉस्पिटल स्थापित किया है, जो किसी भी तरह की गंभीर मेडिकल सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अस्पताल अभी 20 बिस्तरों की सुविधा के साथ चल रहा है, जिसे बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 50 बिस्तरों की क्षमता तक बढ़ाया जा सकता है। यह सुविधा पहले से ही चल रही है; इसमें 42 बाह्य मरीज का उपचार किया गया है और एक मरीज़ को भर्ती किया गया है।
बता दें कि बुधवार शाम वेनेज़ुएला में रिक्टर स्केल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले दो ज़बरदस्त भूकंप आने के बाद फ़ील्ड हॉस्पिटल तैनात किया गया। ये भूकंप, जो पिछले सौ से ज़्यादा सालों में देश में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से थे, जिसमें भारी जान माल का नुकसान हुआ है।
Indian relief aid arrives in Venezuela after devastating earthquake - Sputnik भारत, 1920, 28.06.2026
विश्व
भूकंप प्रभावित वेनेजुएला पहुंची भारत की मदद, जयशंकर बोले- राहत कार्यों को मिलेगी मजबूती
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала