https://hindi.sputniknews.in/20260712/haarimuj-jldmriuumdhy-bnd-hone-ke-baad-ameriikaa-auri-iiriaan-ne-bhaariii-hmlon-kaa-aadaan-prdaan-kiyaa-11617853.html
होर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद होने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच हमले फिर से शुरू
होर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद होने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच हमले फिर से शुरू
Sputnik भारत
संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस सप्ताह अपनी तीसरी लहर के हमलों के हिस्से के रूप में ईरान में लगभग 140 ठिकानों पर हमला किया, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने घोषणा की। देश के दक्षिण में अमेरिकी हमलों के जवाब में, ईरान ने कुवैत, कतर और बहरीन में कई अमेरिकी सैन्य सुविधाओं पर हमला किया, प्रेस टीवी ने रिपोर्ट किया।
2026-07-12T09:29+0530
2026-07-12T09:29+0530
2026-07-12T11:47+0530
विश्व
ईरान
अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध
अमेरिका
मध्य पूर्व
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/06/1b/11417768_0:0:3080:1733_1920x0_80_0_0_22fe0c6c18609f878ea9964b293b9322.jpg
सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि "अमेरिकी सेना ने सैन्य हवाई अड्डों और युद्धपोतों से उड़ान भरने वाले लड़ाकू विमानों, ड्रोनों और नौसैनिक जहाजों से सटीक मार करने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया। इनके जरिए ईरान के लगभग 140 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें मिसाइल और ड्रोन लॉन्च पैड, नौसैनिक क्षमताएं, गोला-बारूद डिपो, संचार नेटवर्क और तटीय निगरानी चौकियां शामिल थीं।"ईरानी मीडिया के अनुसार, दक्षिणी ईरान में जारी इन अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरानी सेना ने कुवैत में मौजूद एक अमेरिकी सैन्य रडार केंद्र, गोला-बारूद डिपो और पैट्रियट हवाई रक्षा प्रणाली पर ड्रोन से हमले किए हैं। ईरान ने बहरीन में भी एक अमेरिकी सैन्य संचार सुविधा और रडार सुविधा पर हमला किया।वहीं, ईरानी मीडिया ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के हवाले से बताया कि ईरानी बलों ने कतर स्थित अमेरिकी हवाई अड्डे अल-उदेद पर भी बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।
https://hindi.sputniknews.in/20260712/aaiiaarijiisii-ne-kshetr-men-ameriikii-hstkshep-smaapt-hone-tk-haarimuj-jldmriuumdhy-ko-bnd-krine-kii-ghoshnaa-kii-11617672.html
ईरान
अमेरिका
मध्य पूर्व
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/06/1b/11417768_94:0:2825:2048_1920x0_80_0_0_d68c2c7e5bd729c8f42e33f145478f1a.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
ईरान, अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध, अमेरिका, मध्य पूर्व
ईरान, अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध, अमेरिका, मध्य पूर्व
होर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद होने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच हमले फिर से शुरू
09:29 12.07.2026 (अपडेटेड: 11:47 12.07.2026) अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुवार, संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस सप्ताह अपने तीसरे दौर के हमलों में ईरान में लगभग 140 ठिकानों को निशाना बनाया। ईरानी प्रेस टीवी ने रिपोर्ट किया कि देश के दक्षिण में अमेरिकी हमलों के जवाब में, ईरान ने कुवैत, कतर और बहरीन में कई अमेरिकी सैन्य सुविधाओं पर हमला किया।
सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि "अमेरिकी सेना ने सैन्य हवाई अड्डों और युद्धपोतों से उड़ान भरने वाले लड़ाकू विमानों, ड्रोनों और नौसैनिक जहाजों से सटीक मार करने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया। इनके जरिए ईरान के लगभग 140 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें मिसाइल और ड्रोन लॉन्च पैड, नौसैनिक क्षमताएं, गोला-बारूद डिपो, संचार नेटवर्क और तटीय निगरानी चौकियां शामिल थीं।"
सेंटकॉम के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस सप्ताह हमलों की तीन लहरों में ईरान के भीतर 300 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है।
ईरानी मीडिया के अनुसार, दक्षिणी ईरान में जारी इन अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरानी सेना ने कुवैत में मौजूद एक अमेरिकी सैन्य रडार केंद्र, गोला-बारूद डिपो और पैट्रियट हवाई रक्षा प्रणाली पर ड्रोन से हमले किए हैं। ईरान ने बहरीन में भी एक अमेरिकी सैन्य संचार सुविधा और रडार सुविधा पर हमला किया।
वहीं, ईरानी मीडिया ने
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के हवाले से बताया कि ईरानी बलों ने कतर स्थित अमेरिकी हवाई अड्डे अल-उदेद पर भी बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।