https://hindi.sputniknews.in/20260713/riuus-kii-do-sainy-hvaaii-addon-pri-bde-drion-hmle-kii-saajish-naakaam-kii-aariopii-giriftaari-fsb-11629452.html
FSB का दावा, रूस के दो सैन्य एयरबेस पर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले की योजना विफल
FSB का दावा, रूस के दो सैन्य एयरबेस पर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले की योजना विफल
Sputnik भारत
रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने सोमवार को कहा कि उसने अमूर और चेल्याबिंस्क क्षेत्रों में स्थित उक्राइन्का और शागोल सैन्य हवाई अड्डों पर FPV ड्रोन के जरिए किए जाने वाले बड़े हमले की यूक्रेनी योजना को विफल कर दिया है।
2026-07-13T11:40+0530
2026-07-13T11:40+0530
2026-07-13T11:58+0530
यूक्रेन संकट
रूस
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0c/19/8597912_0:0:1280:720_1920x0_80_0_0_a35b199825ce7d3ed2816d421c36873d.jpg
FSB के मुताबिक, यूक्रेनी विशेष सेवाओं ने ब्रायंस्क क्षेत्र में विमानन प्रकार के ड्रोन, युद्धक हिस्सों से लैस FPV बैलून और मोबाइल ग्राउंड कंट्रोल स्टेशनों को कंटेनरों में छिपाकर पहुंचाया था। एजेंसी का कहना है कि इनका इस्तेमाल अमूर क्षेत्र के उक्राइन्का और चेल्याबिंस्क क्षेत्र के शागोल सैन्य हवाई अड्डों पर बड़े आतंकी हमलों की तैयारी के लिए किया जाना था।बयान में कहा गया कि हमले में शामिल एजेंटों ने दोहरे तले वाले ट्रेलरों से लैस यात्री वाहनों के जरिए घरेलू उपकरणों के बीच इन ड्रोन और अन्य सामग्री को रूस के भीतर सैन्य हवाई अड्डों के पास तक पहुंचाया। बाद में इन्हें किराए के गैरेजों में जोड़कर हमले के लिए तैयार किया गया।FSB ने कहा कि इस मामले में हमलों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे लोगों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।इससे पहले पिछले सप्ताह भी FSB ने दावा किया था कि उसने यूक्रेनी विशेष सेवाओं की उस योजना को विफल किया था, जिसमें पश्चिमी देशों के प्रत्यक्ष सहयोग से रूस के सैन्य बुनियादी ढांचे, रक्षा उद्योग के एक प्रमुख उद्यम और रूसी रक्षा मंत्रालय के सैन्यकर्मियों को ड्रोन के जरिए निशाना बनाने की तैयारी की जा रही थी।
https://hindi.sputniknews.in/20260713/pichle-sptaah-riuus-ne-4830-yuukrenii-drion-maari-giriaae-11627980.html
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0c/19/8597912_161:0:1121:720_1920x0_80_0_0_9b95086febad5cf56f133b0501a45baa.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस
FSB का दावा, रूस के दो सैन्य एयरबेस पर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले की योजना विफल
11:40 13.07.2026 (अपडेटेड: 11:58 13.07.2026) रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने सोमवार को कहा कि उसने अमूर और चेल्याबिंस्क क्षेत्रों में स्थित उक्राइन्का और शागोल सैन्य हवाई अड्डों पर FPV ड्रोन के जरिए किए जाने वाले बड़े हमले की यूक्रेनी योजना को विफल कर दिया है।
FSB के मुताबिक, यूक्रेनी विशेष सेवाओं ने ब्रायंस्क क्षेत्र में विमानन प्रकार के ड्रोन, युद्धक हिस्सों से लैस FPV बैलून और मोबाइल ग्राउंड कंट्रोल स्टेशनों को कंटेनरों में छिपाकर पहुंचाया था। एजेंसी का कहना है कि इनका इस्तेमाल अमूर क्षेत्र के उक्राइन्का और चेल्याबिंस्क क्षेत्र के शागोल सैन्य हवाई अड्डों पर बड़े आतंकी हमलों की तैयारी के लिए किया जाना था।
FSB ने बताया कि यूक्रेन की इस पूरी योजना पर रूसी विशेष सेवाएं लगातार नज़र रख रही थीं और उसके हर चरण को रिकॉर्ड किया गया। जानकारी के मुताबिक, हमले के लिए तैयार किए गए 24 इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली (EW) से सुरक्षित FPV ड्रोन में इस्तेमाल किए गए नियंत्रण मॉड्यूल ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और स्वीडन के थे।
बयान में कहा गया कि हमले में शामिल एजेंटों ने दोहरे तले वाले ट्रेलरों से लैस यात्री वाहनों के जरिए घरेलू उपकरणों के बीच इन ड्रोन और अन्य सामग्री को रूस के भीतर सैन्य हवाई अड्डों के पास तक पहुंचाया। बाद में इन्हें किराए के गैरेजों में जोड़कर हमले के लिए तैयार किया गया।
FSB ने कहा कि इस मामले में हमलों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे लोगों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इससे पहले पिछले सप्ताह भी FSB ने दावा किया था कि उसने यूक्रेनी विशेष सेवाओं की उस योजना को विफल किया था, जिसमें पश्चिमी देशों के प्रत्यक्ष सहयोग से रूस के सैन्य बुनियादी ढांचे, रक्षा उद्योग के एक प्रमुख उद्यम और रूसी रक्षा मंत्रालय के सैन्यकर्मियों को ड्रोन के जरिए निशाना बनाने की तैयारी की जा रही थी।