- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूस की जीत तय, हर मुश्किल हमें और मजबूत बनाती है: पुतिन

© Sputnik / Sergey Guneev / मीडियाबैंक पर जाएंRussian President Vladimir Putin at the "All for Victory!" forum of the People's Front
Russian President Vladimir Putin at the All for Victory! forum of the People's Front - Sputnik भारत, 1920, 13.07.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस की जीत निश्चित है और देश तमाम मुश्किलों तथा बाहरी दबावों के बावजूद लगातार आगे बढ़ रहा है।
पुतिन ने सोमवार को राष्ट्रीय केंद्र 'रूस' में रूसी जन मोर्चा के 'जीत के लिए सब कुछ!' फोरम को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि ऐसा कैसे हो रहा है कि तथाकथित सामूहिक पश्चिम का पूरा आक्रामक और रूस-विरोधी हिस्सा हमसे लड़ रहा है, जबकि हम अपनी अर्थव्यवस्था का विकास कर रहे हैं, अपने वित्त को मजबूत कर रहे हैं, सशस्त्र बलों को बेहतर बना रहे हैं, रक्षा उद्योग में नए नतीजे हासिल कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं।"

पुतिन के मुताबिक रूसियों की ताकत सभी कठिनाइयों और डर पर काबू पाने की उनकी क्षमता में निहित है।
उन्होंने कहा, "हमारी ताकत इस बात में है कि हम हमेशा सभी मुश्किलों और सभी डर पर काबू पाते हैं और यही हमें और मजबूत बनाता है। इसीलिए हम हमेशा आगे बढ़ते रहे हैं और आगे भी केवल आगे ही बढ़ते रहेंगे।"
रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "यही कारण है कि रूस की जीत निश्चित है।"
An aerial surveillance post of the Russian West Group of Forces in the Krasny Liman sector of the special military operation. - Sputnik भारत, 1920, 13.07.2026
यूक्रेन संकट
पिछले सप्ताह रूस ने 4,830 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала