https://hindi.sputniknews.in/20260714/riuus-saahel-riishte-bigaadne-ke-lie-yuukrenii-aatnkiyon-kaa-istemaal-kri-rihaa-pshchim-laavriov-11648327.html
रूस-साहेल रिश्ते बिगाड़ने के लिए यूक्रेनी आतंकियों का इस्तेमाल कर रहा पश्चिम: लावरोव
रूस-साहेल रिश्ते बिगाड़ने के लिए यूक्रेनी आतंकियों का इस्तेमाल कर रहा पश्चिम: लावरोव
Sputnik भारत
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आरोप लगाया है कि पश्चिमी देश साहेल क्षेत्र के देशों के साथ रूस के संबंधों को कमजोर करने के लिए आतंकवादी संगठनों और यूक्रेन... 14.07.2026, Sputnik भारत
2026-07-14T17:00+0530
2026-07-14T17:00+0530
2026-07-14T17:00+0530
विश्व
रूस
यूक्रेन
आतंकवाद
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/07/0e/11648144_0:20:3072:1748_1920x0_80_0_0_188680d0e8ad9e55f67ede8fca6434c2.jpg
लावरोव ने चाड के विदेश मंत्री अब्दुलाये साब्रे फदूल के साथ बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बयान दिया।लावरोव के मुताबिक ये देश रूस और सहारा-साहेल क्षेत्र के देशों के बीच संबंधों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए आतंकवादी संगठनों के साथ-साथ यूक्रेन के लड़ाकों को भी उकसावे वाली कार्रवाइयों में इस्तेमाल किया जा रहा है।इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूसी विदेश मंत्री ने ईरान पर अमेरिकी हमले दोबारा शुरू होने की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन का उल्लंघन है और संकट के राजनीतिक समाधान का रास्ता बंद कर रहा है।*ISIS रूस में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है।
रूस
यूक्रेन
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/07/0e/11648144_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_c8bd3771398bcd1753e133f2daf401fa.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , यूक्रेन , आतंकवाद
रूस-साहेल रिश्ते बिगाड़ने के लिए यूक्रेनी आतंकियों का इस्तेमाल कर रहा पश्चिम: लावरोव
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आरोप लगाया है कि पश्चिमी देश साहेल क्षेत्र के देशों के साथ रूस के संबंधों को कमजोर करने के लिए आतंकवादी संगठनों और यूक्रेन के लड़ाकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते आतंकवादी खतरे और कट्टरपंथी समूहों के दूसरे देशों तक फैलने पर भी चिंता जताई।
लावरोव ने चाड के विदेश मंत्री अब्दुलाये साब्रे फदूल के साथ बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बयान दिया।
उन्होंने कहा, "ISIS* और बोको हराम से जुड़े इस्लामी समूहों के क्षेत्र के देशों तक फैलने और आतंकवादी खतरा बढ़ने को लेकर हमने विशेष चिंता जताई है। कुछ पूर्व औपनिवेशिक शक्तियां खुले तौर पर इनका समर्थन कर रही हैं।"
लावरोव के मुताबिक ये देश रूस और सहारा-साहेल क्षेत्र के देशों के बीच संबंधों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए आतंकवादी संगठनों के साथ-साथ यूक्रेन के लड़ाकों को भी उकसावे वाली कार्रवाइयों में इस्तेमाल किया जा रहा है।
इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूसी विदेश मंत्री ने ईरान पर अमेरिकी हमले दोबारा शुरू होने की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन का उल्लंघन है और संकट के राजनीतिक समाधान का रास्ता बंद कर रहा है।
लावरोव ने कहा, "यह दुखद है, क्योंकि ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे के साथ खाड़ी सहयोग परिषद के अरब देशों के नागरिक ठिकानों को भी नुकसान पहुंच रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के बजाय वह दरवाजा बंद हो रहा है, जिसे इस समझौता ज्ञापन ने खोलने की कोशिश की थी।"
*ISIS रूस में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है।