विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

ट्रंप ने चीन पर अमेरिकी चुनाव में दखल का आरोप लगाया, चीन ने किया खारिज

© AP Photo / Alex BrandonPresident Donald Trump speaks during a joint news conference with Volodymyr Zelensky following a meeting at his Mar-a-Lago club, Sunday, Dec. 28, 2025, in Palm Beach, Fla
President Donald Trump speaks during a joint news conference with Volodymyr Zelensky following a meeting at his Mar-a-Lago club, Sunday, Dec. 28, 2025, in Palm Beach, Fla - Sputnik भारत, 1920, 17.07.2026
सब्सक्राइब करें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देर रात अपने संबोधन में चीन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजिंग ने अमेरिकी मतदाताओं का डाटा गैर-कानूनी तरीक़े से हासिल किया है, हालांकि चीन ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने भाषण में बड़ा दावा करते हुए कहा, "चीन ने इतिहास की सबसे बड़ी साइबर सेंध लगाकर अमेरिकी चुनावी डेटा चुराया है। इसके ज़रिए उसने 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं के दस्तावेज़ों को गैर-कानूनी ढंग से हासिल कर लिया।"

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि हाल ही में गोपनीय श्रेणी से हटाई गई ख़ुफ़िया जानकारी ने अमेरिकी चुनाव प्रणाली में “चौंकाने वाली कमियों” को भी उजागर किया है, और इसके साथ-साथ उन्होंने इस कथित सेंध को “चुनावी सुरक्षा के लिए एक भयानक संकट” बताया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "ये सबूत हमारी चुनाव प्रणाली के खतरनाक तरीके से... हैकिंग, उसके दुरुपयोग और विदेशी दखल को उजागर करते हैं।"

इन आरोपों के बाद वाशिंगटन में चीनी दूतावास ने ट्रंप के चुनाव में दखल देने के आरोपों को खारिज कर दिया।
चीनी दूतावास ने कहा, "चीन ने कभी भी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दखल नहीं दिया है और न ही कभी देगा," और इस बात पर ज़ोर दिया कि अमेरिकी चुनाव अमेरिका का अंदरूनी मामला है, जिसका फैसला अमेरिकी मतदाता करते हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала