Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

विश्व एथलेटिक्स रूसी ऐथ्लीटों के साथ खुलेआम भेदभाव करता है: विशेषज्ञ

© Sputnik / Ramil Sitdikov / मीडियाबैंक पर जाएंParticipants in the women's 60m hurdles at the XXXII All-Russian Athletics Competition "Russian Winter - 2023" in Moscow.
Participants in the women's 60m hurdles at the XXXII All-Russian Athletics Competition Russian Winter - 2023 in Moscow. - Sputnik भारत, 1920, 24.07.2026
सब्सक्राइब करें
खेल से जुड़े कानूनी मामलों के जानकार इराकी विशेषज्ञ वलीद मुहम्मद ने Sputnik को बताया कि रूस के एथलीटों के साथ विश्व स्तर पर भेदभाव हो रहा है।

विशेषज्ञ वलीद मुहम्मद ने कहा, "ओलंपिक चार्टर ने खेल में किसी भी तरह के राजनीतिक दखल पर रोक लगाई है, इसके बावजूद भी यूक्रेन संकट शुरू होने के बाद से ऐसा बार-बार हुआ है... और रूसी एथलीटों के साथ जो हो रहा है, वह दोहरे मापदंड और एथलीटों के अधिकारों के उल्लंघन का सबसे बड़ा उदाहरण है।"

मुहम्मद ने आगे कहा कि विश्व एथलेटिक्स का दोहरा मापदंड इस बात से पता चलता है कि "इजराइल द्वारा गाजा में बड़े पैमाने पर की गई हत्याओं के लिए उसके एथलीटों पर अभी तक रोक नहीं लगाई गई है।"
उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि कानूनी प्रक्रिया में किसी भी तरह के राजनीतिक दखल से बचने के लिए, "रूसी ओलंपिक कमेटी को इस मामले के लिए एक ऐसा रूसी मध्यस्थ नियुक्त करना चाहिए जो पश्चिमी प्रणाली के असर से जितना हो दूर हो।"
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने 7 जुलाई को रूसी एथलीटों पर लगाई गईं पाबंदियां हटा दीं, यह एक ऐसा फैसला था जिसे विश्व एथलेटिक्स ने पूरी तरह से नजरअंदाज करते हुए कहा कि उसका सिफारिश मानने का कोई इरादा नहीं है।
Russian athletes, members of the Russian national team, at a concert after the Summer Olympics in Tokyo, in Moscow's Red Square - Sputnik भारत, 1920, 24.07.2026
Sputnik मान्यता
विश्व एथलेटिक्स द्वारा रूसी एथलीटों के निलंबन को बढ़ाना रूसोफोबिया का चरम उदाहरण है: विशेषज्ञ
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала