यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस के ज़पोरोज़्ये क्षेत्र में पर्यटन ठिकानों पर यूक्रेनी हमला, 8 लोगों की मौत

© Sputnik / Natalia SeliverstovaPolice cars and ambulances.
Police cars and ambulances. - Sputnik भारत, 1920, 25.07.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के ज़पोरोज़्ये क्षेत्र के प्रमुख येवगेनी बालित्स्की ने बताया कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने रात में किरिलोव्का बस्ती में पर्यटन ठिकानों पर हमला किया, जिसमें नाबालिगों सहित कई लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने रूसी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मैक्स पर लिखा, "फिलहाल 14 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जिनमें 3 बच्चे शामिल हैं। 8 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 2 बच्चे हैं।"
बालित्स्की ने मृतकों के परिजनों और घायलों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाओं की टीमें तैनात हैं और बचाव अभियान जारी है।
क्षेत्र प्रमुख ने यह भी कहा कि हमलावरों को पता था कि वे किसे निशाना बना रहे हैं, इसके बावजूद उन्होंने जानबूझकर नागरिकों पर हमला किया।
रूस की जांच समिति ने आतंकी हमले की धारा के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है।
Ambulance - Sputnik भारत, 1920, 25.07.2026
यूक्रेन संकट
दक्षिणी रूस के रोस्तोव क्षेत्र पर यूक्रेनी हमला, पांच लोग घायल
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала