विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

दक्षिण चीन सागर में डूबा वियतनामी जहाज, चीन ने 39 लोगों को बचाया; 23 लापता

© AP Photo / Bullit MarquezChina Coast Guard vessel
China Coast Guard vessel - Sputnik भारत, 1920, 26.07.2026
सब्सक्राइब करें
चीन ने दक्षिण चीन सागर में वियतनामी जहाज के डूबने के बाद चालक दल के 39 सदस्यों को बचा लिया है। हालांकि, 23 लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। चीनी सरकारी प्रसारक CCTV ने रविवार को यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, वियतनामी ध्वज वाला KHOI NGUYEN18 जहाज 62 लोगों के साथ 24 जुलाई की रात डूब गया था।
जहाज डूबने के बाद चालक दल के सदस्यों ने लाइफ राफ्ट में सवार होकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। समुद्री धाराओं के साथ ये राफ्ट नानशा यानी स्प्रैटली द्वीपसमूह की ओर बह गए।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे चीन के परिवहन मंत्रालय के एक बचाव पोत ने लाइफ राफ्ट के दो समूहों को देखा। बचाव दल ने पहले 36 लोगों को सुरक्षित निकाला और बाद में तीन अन्य क्रू सदस्यों को भी बचा लिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, 26 जुलाई को सुबह 10 बजे तक कुल 39 लोगों को बचाया जा चुका था। चीनी बचाव दल लापता 23 लोगों की तलाश में खोजी अभियान चला रहे हैं।
Russian warship fires on Ukrainian military and energy infrastructure targets following attack on Crimean Bridge. October 10, 2022. Screengrab of Russian Ministry of Defense video. - Sputnik भारत, 1920, 26.07.2026
यूक्रेन संकट
रूस ने कीव में यूक्रेनी ड्रोन उत्पादन ठिकानों पर किया हमला: रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала