https://hindi.sputniknews.in/20260726/iiriaan-ke-saath-snghrish-bdhne-ke-khtrie-se-chintit-hain-ameriikii-upriaashtrpti-vens-riiporit-11784064.html
ईरान के साथ संघर्ष बढ़ने के खतरे से चिंतित हैं अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस: रिपोर्ट
ईरान के साथ संघर्ष बढ़ने के खतरे से चिंतित हैं अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस: रिपोर्ट
Sputnik भारत
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस उन वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्होंने ईरान के साथ सैन्य संघर्ष और बढ़ने की आशंका पर चिंता जताई है। अमेरिकी मीडिया ने... 26.07.2026, Sputnik भारत
2026-07-26T14:12+0530
2026-07-26T14:12+0530
2026-07-26T14:12+0530
राजनीति
अमेरिका
ईरान
मध्य पूर्व
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/04/0e/10752545_0:49:2866:1661_1920x0_80_0_0_6b6e7eba9f0f40e5b743010e3d87cb06.jpg
CNN के मुताबिक, वेंस और अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने ईरान के साथ युद्ध को और तेज करने के संभावित परिणामों को लेकर चिंता व्यक्त की है।इससे पहले अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ख़िलाफ़ सैन्य अभियान को बड़े पैमाने पर तेज करने की योजना फिलहाल टाल दी है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन को आशंका है कि संघर्ष बढ़ने से मध्य पूर्व में पहले से कम हो चुके पैट्रियट इंटरसेप्टर और अन्य वायु रक्षा गोला-बारूद के भंडार खतरनाक स्तर तक घट सकते हैं।अखबार ने यह भी दावा किया कि ट्रंप के करीबी सहयोगियों में लगभग किसी ने भी सैन्य अभियान तेज करने की योजना को उचित कदम नहीं माना।तेहरान और वॉशिंगटन ने 18 जून की रात एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें 28 फरवरी से जारी संघर्ष समाप्त करने की बात कही गई थी। हालांकि, 8 जुलाई के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान पर कई हमले किए।अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया कि ये हमले होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों के ख़िलाफ़ ईरानी कार्रवाइयों के जवाब में किए गए थे।इसके बाद ईरान ने मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किए और वॉशिंगटन पर युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। वहीं, ट्रंप ने कहा कि युद्धविराम अब लागू नहीं है।
https://hindi.sputniknews.in/20260726/riuus-ne-kiiv-men-yuukrenii-drion-utpaadn-thikaanon-pri-kiyaa-hmlaa-rikshaa-mntraaly-11782250.html
अमेरिका
ईरान
मध्य पूर्व
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/04/0e/10752545_111:0:2840:2047_1920x0_80_0_0_466233a31189e1aece2979bbff38c120.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
अमेरिका, ईरान, मध्य पूर्व
अमेरिका, ईरान, मध्य पूर्व
ईरान के साथ संघर्ष बढ़ने के खतरे से चिंतित हैं अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस: रिपोर्ट
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस उन वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्होंने ईरान के साथ सैन्य संघर्ष और बढ़ने की आशंका पर चिंता जताई है। अमेरिकी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी।
CNN के मुताबिक, वेंस और अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने ईरान के साथ युद्ध को और तेज करने के संभावित परिणामों को लेकर चिंता व्यक्त की है।
इससे पहले अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ख़िलाफ़ सैन्य अभियान को बड़े पैमाने पर तेज करने की योजना फिलहाल टाल दी है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन को आशंका है कि संघर्ष बढ़ने से मध्य पूर्व में पहले से कम हो चुके पैट्रियट इंटरसेप्टर और अन्य वायु रक्षा गोला-बारूद के भंडार खतरनाक स्तर तक घट सकते हैं।
अखबार ने यह भी दावा किया कि ट्रंप के करीबी सहयोगियों में लगभग किसी ने भी सैन्य अभियान तेज करने की योजना को उचित कदम नहीं माना।
तेहरान और वॉशिंगटन ने 18 जून की रात एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें 28 फरवरी से जारी संघर्ष समाप्त करने की बात कही गई थी। हालांकि, 8 जुलाई के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान पर कई हमले किए।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया कि ये हमले होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों के ख़िलाफ़ ईरानी कार्रवाइयों के जवाब में किए गए थे।
इसके बाद ईरान ने मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किए और वॉशिंगटन पर युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। वहीं, ट्रंप ने कहा कि युद्धविराम अब लागू नहीं है।