यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस को यूक्रेन संघर्ष पर ट्रंप के रुख में दोहरापन दिखता है: क्रेमलिन

© POOLRepresentative image
Representative image - Sputnik भारत, 1920, 26.07.2026
सब्सक्राइब करें
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रविवार को कहा कि रूस को यूक्रेन संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख में दोहरापन दिखाई देता है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, "हम अमेरिकी रुख में यह दोहरापन देखते हैं। एक ओर, वे यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं, जबकि राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं, हमें नहीं पता कि हम किसे हथियार देते हैं। हम नाटो को हथियारों की आपूर्ति करते हैं और बाकी सब से हमारा कोई लेना-देना नहीं है।"

पेसकोव ने कहा कि दूसरी ओर, अमेरिका शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने की तत्परता भी ईमानदारी से जाहिर कर रहा है।

उन्होंने कहा, "इस संदर्भ में, हम इसे निश्चित रूप से सकारात्मक मानते हैं और इसका समर्थन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

इसके अलावा, पेसकोव ने कहा कि यूक्रेन को लेकर संभावित नए प्रस्तावों और प्रारूपों पर रूस की प्रतिक्रिया इस बात पर निर्भर करेगी कि वे रूस के हितों के कितने अनुकूल हैं।
पेसकोव ने पत्रकारों से कहा, "हमने सुना है कि कुछ नए प्रारूप सामने आ सकते हैं। अभी हमें उनका इंतजार करना होगा। हमें पता है कि ज़ेलेंस्की अमेरिका में अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।"
पेसकोव ने कहा कि यूक्रेन संकट के समाधान को लेकर रूस और अमेरिका के वार्ताकारों के बीच संवाद के मध्यम अब भी खुले हैं।
An aerial surveillance post of the Russian West Group of Forces in the Krasny Liman sector of the special military operation. - Sputnik भारत, 1920, 26.07.2026
यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने यूक्रेन के ड्रोन उत्पादन और सैन्य लॉजिस्टिक्स केंद्रों पर किए हमले
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала