https://hindi.sputniknews.in/20260729/bhaarit-sainikon-ke-svaasthy-kii-nigriaanii-ke-lie-ai-auri-phnne-yogy-upkrin-kaa-istemaal-kriegaa-riaajnaath-sinh--11816119.html
भारत सैनिकों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए AI और पहनने योग्य उपकरण का इस्तेमाल करेगा: राजनाथ सिंह
भारत सैनिकों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए AI और पहनने योग्य उपकरण का इस्तेमाल करेगा: राजनाथ सिंह
Sputnik भारत
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और पहनने योग्य उपकरणों जैसी उन्नत तकनीकों का लाभ उठाकर सैनिकों के स्वास्थ्य की निगरानी और संभावित स्वास्थ्य जोखिमों की शीघ्र पहचान कर सकते हैं।
2026-07-29T17:31+0530
2026-07-29T17:31+0530
2026-07-29T17:31+0530
डिफेंस
भारत
भारत सरकार
रक्षा मंत्रालय (mod)
रक्षा-पंक्ति
राष्ट्रीय सुरक्षा
स्वास्थ्य
चिकित्सा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/0a/18/5045520_0:53:1072:656_1920x0_80_0_0_178baf58c6921ebd6e6eaa8cf2a8c137.jpg
लखनऊ स्थित कमांड अस्पताल में सैन्य चिकित्सा विभाग के वर्चुअल उद्घाटन के दौरान रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि निवारक स्वास्थ्य सेवा सीधे तौर पर युद्ध की तैयारी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी है।सैन्य चिकित्सा के बढ़ते महत्व का उल्लेख करते हुए सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष चिकित्सा जहां निम्न पृथ्वी कक्षा में पायलटों और अंतरिक्ष यात्रियों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करती है, उसी प्रकार सैन्य चिकित्सा युद्ध और युद्ध जैसी स्थितियों के दौरान मानव शरीर पर पड़ने वाले "शारीरिक और मानसिक तनावों" का अध्ययन करती है।साथ ही रक्षा मंत्री ने आह्वान किया कि ऐसी प्रणाली विकसित की जाए, जो रोग निगरानी, शारीरिक फिटनेस और नियमित स्वास्थ्य जांच के माध्यम से शुरुआती चरण में ही स्वास्थ्य जोखिमों की पहचान कर उन्हें कम कर सके।
https://hindi.sputniknews.in/20260729/donetsk-kshetr-men-riuusii-senaa-kii-bdht-drujkovkaa-shhri-men-daakhil-hue-sainik-11815224.html
भारत
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/0a/18/5045520_0:0:1072:805_1920x0_80_0_0_3fdb00147ab53ed606557344b144c6c6.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
भारत, भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय (mod), रक्षा-पंक्ति , राष्ट्रीय सुरक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा
भारत, भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय (mod), रक्षा-पंक्ति , राष्ट्रीय सुरक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा
भारत सैनिकों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए AI और पहनने योग्य उपकरण का इस्तेमाल करेगा: राजनाथ सिंह
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और पहनने योग्य उपकरणों जैसी उन्नत तकनीकों का लाभ उठाकर सैनिकों के स्वास्थ्य की निगरानी और संभावित स्वास्थ्य जोखिमों की शीघ्र पहचान कर सकते हैं।
लखनऊ स्थित कमांड अस्पताल में सैन्य चिकित्सा विभाग के वर्चुअल उद्घाटन के दौरान रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि निवारक स्वास्थ्य सेवा सीधे तौर पर युद्ध की तैयारी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी है।
सिंह ने रेखांकित किया, "ऐसी स्थिति में विभाग अनुसंधान और विकास के केंद्र के रूप में कार्य करेगा और तेजी से हो रहे तकनीकी विकास से उत्पन्न होने वाले नए खतरों से निपटने के लिए देश को तैयार करेगा।"
सैन्य चिकित्सा के बढ़ते महत्व का उल्लेख करते हुए सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष चिकित्सा जहां निम्न पृथ्वी कक्षा में पायलटों और अंतरिक्ष यात्रियों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करती है, उसी प्रकार सैन्य चिकित्सा युद्ध और युद्ध जैसी स्थितियों के दौरान मानव शरीर पर पड़ने वाले "शारीरिक और मानसिक तनावों" का अध्ययन करती है।
साथ ही रक्षा मंत्री ने आह्वान किया कि ऐसी प्रणाली विकसित की जाए, जो रोग निगरानी, शारीरिक फिटनेस और नियमित स्वास्थ्य जांच के माध्यम से शुरुआती चरण में ही स्वास्थ्य जोखिमों की पहचान कर उन्हें कम कर सके।