राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत ने श्रीलंका को नए बेली ब्रिज सौंपे, श्रीलंका की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

© AP Photo / Eranga JayawardenaColombo, Sri Lanka
Colombo, Sri Lanka - Sputnik भारत, 1920, 06.08.2026
सब्सक्राइब करें
250 मीट्रिक टन से अधिक वजनी बेली पुलों का अगला सेट गुरुवार को भारतीय दूतावास में उप उच्चायुक्त मैत्रेय के द्वारा श्रीलंका के सहकारिता विकास उप मंत्री उपाली समरसिंघे को सौंपा गया।
भारत के 45 करोड़ डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज के तहत इन पुलों को भारतीय सेना के इंजीनियरों द्वारा देश भर में स्थापित किया जाएगा, जिससे संपर्क बहाल होगा और बुनियादी ढांचे के विकास में सहायता मिलेगी।
बता दें कि भारत ने चक्रवात दितवाह के बाद पुनर्निर्माण के लिए श्रीलंका को दी जा रही मदद के तहत इस वर्ष फरवरी महीने में 10 अतिरिक्त बेली पुलों की आपूर्ति करके आपदा के बाद की सहायता को और मजबूत किया है।
गौरतलब है कि इन पुलों का उपयोग उन स्थानों पर किया जा रहा है जहां चक्रवात दितवाह के कारण द्वीप देश में कई पुल नष्ट हो जाने के बाद सड़क संपर्क टूट गया था।
Representative image - Sputnik भारत, 1920, 06.08.2026
डिफेंस
भारतीय सेना ने उन्नत एयरबोर्न लॉजिस्टिक्स क्षमताओं का किया प्रदर्शन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала