- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूस के प्रिमोर्स्की क्षेत्र में सैन्य ठिकाने पर हमले की साजिश रच रहे तीन किशोर हिरासत में: FSB

© PhotoFSB
FSB - Sputnik भारत, 1920, 06.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने गुरुवार को बताया कि प्रिमोर्स्की क्षेत्र में रूसी नेशनल गार्ड (रोसग्वार्दिया) के एक ठिकाने पर आतंकवादी हमला करने की साजिश रच रहे तीन किशोरों को हिरासत में लिया गया है।
FSB ने एक बयान में कहा, "प्रिमोर्स्की क्षेत्र में रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने तीन किशोरों की गैरकानूनी गतिविधियों को विफल कर दिया। वे रूस में प्रतिबंधित एक आतंकवादी संगठन के प्रतिनिधि के निर्देश पर आतंकवादी हमला करने की योजना बना रहे थे।"
एजेंसी के अनुसार, हिरासत में लिए गए किशोर अपने हैंडलर के निर्देश पर विशेष सैन्य अभियान में हिस्सा लेने वाले सैन्यकर्मियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मचारियों के बारे में जानकारी जुटा रहे थे।
FSB ने कहा, "उन्होंने सैन्यकर्मियों के घर और कार्यस्थल, उनके वाहनों और पार्किंग स्थलों, उनके घरों तथा आसपास की इमारतों पर लगे वीडियो कैमरों और प्रवेश द्वारों के पास उन स्थानों की जानकारी जुटाई, जहां विस्फोटक उपकरण गुप्त रूप से रखे जा सकते थे।"
एजेंसी के मुताबिक, इन जानकारियों का इस्तेमाल रोसग्वार्दिया के एक ठिकाने पर तोड़फोड़ और आतंकवादी हमला करने के लिए किया जाना था।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала