https://hindi.sputniknews.in/20260808/riuus-ke-lipetsk-kshetr-men-yuukrenii-drion-hmlaa-do-log-ghaayl-11897249.html
रूस के लिपेत्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमला, दो लोग घायल
रूस के लिपेत्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमला, दो लोग घायल
Sputnik भारत
रूस के लिपेत्स्क क्षेत्र के जादोन्स्क शहर में रात को हुए ड्रोन हमले में दो लोग घायल हो गए। क्षेत्र के गवर्नर इगोर आर्तामोनोव ने इसकी जानकारी दी। 08.08.2026, Sputnik भारत
2026-08-08T11:08+0530
2026-08-08T11:08+0530
2026-08-08T11:08+0530
यूक्रेन संकट
यूक्रेन
ड्रोन
ड्रोन हमला
रूस
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/06/15/11333201_0:116:3228:1932_1920x0_80_0_0_b32663fe7605a711fa4fa730bd6249f0.jpg
हमले में चार निजी मकान, एक कार और बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।गवर्नर ने लिपेत्स्क शहर में भी एक ड्रोन के गिरने की जानकारी दी। ड्रोन एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट इमारत पर गिरा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि रूसी सेना पूरी फ्रंटलाइन पर आगे बढ़ रही है और यूक्रेन यह दबाव नहीं झेल पा रहा है। उनके अनुसार, इसी कारण कीव नागरिक ठिकानों पर हमले कर "खुले तौर पर आतंकवादी तरीकों" का सहारा ले रहा है।
https://hindi.sputniknews.in/20260628/hri-chunautii-kaa-saamnaa-kriegaa-riuus-aatnkvaadii-hmle-bhii-hmen-nhiin-riok-skte-putin-11437645.html
यूक्रेन
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/06/15/11333201_249:0:2980:2048_1920x0_80_0_0_80ea083d1a2c1b435615215b461665dc.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
यूक्रेन , ड्रोन, ड्रोन हमला, रूस
यूक्रेन , ड्रोन, ड्रोन हमला, रूस
रूस के लिपेत्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमला, दो लोग घायल
रूस के लिपेत्स्क क्षेत्र के जादोन्स्क शहर में रात को हुए ड्रोन हमले में दो लोग घायल हो गए। क्षेत्र के गवर्नर इगोर आर्तामोनोव ने इसकी जानकारी दी।
आर्तामोनोव ने रूसी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मैक्स पर लिखा, "आज रात जादोन्स्क पर हुए ड्रोन हमले में दो लोग घायल हो गए। 50 और 28 साल के दोनों पुरुषों को चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता दे रहे हैं।"
हमले में चार निजी मकान, एक कार और बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
गवर्नर ने लिपेत्स्क शहर में भी एक ड्रोन के गिरने की जानकारी दी। ड्रोन एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट इमारत पर गिरा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि रूसी सेना पूरी फ्रंटलाइन पर आगे बढ़ रही है और यूक्रेन यह दबाव नहीं झेल पा रहा है। उनके अनुसार, इसी कारण कीव नागरिक ठिकानों पर हमले कर "खुले तौर पर आतंकवादी तरीकों" का सहारा ले रहा है।