यूक्रेनी सेना ने जानबूझकर रूसी अस्पतालों और एम्बुलेंस पर हमला किया: रूसी राजनयिक

© AP Photo / Evgeniy Maloletka
सब्सक्राइब करें
रूसी विदेश मंत्रालय के विशेष दूत रोडियन मिरोशनिक ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेनी सेना ने अंतरराष्ट्रीय मानवीय नियमों और सिद्धांतों की परवाह न करते हुए 10 से 16 अगस्त तक रूस के अस्पतालों और चिकित्सा से जुड़े वाहनों पर जानबूझकर हमले किए।
मिरोशनिक ने बताया कि यूक्रेनी सेना आम लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा नुकसान पहुँचाने के लिए बड़ी मात्रा में छर्रे और जोरदार विस्फोटक वाले हथियारों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि दुश्मन, ड्रोनों के जरिए आम लोगों के इस्तेमाल वाली जगहों और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में माइन बिछा रहा है।
रूसी राजनयिक के अनुसार, 15-16 अगस्त को यूक्रेन ने मास्को में बहुत अधिक ताकतवर ड्रोन से हमले किए, हालांकि इस हमले में रूसी वायु रक्षा बलों ने लगभग 209 ड्रोन मार गिराए।
उन्होंने कहा, “पिछले सात दिनों में, यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी इलाके में आम लोगों के ठिकानों पर कम से कम 7,264 हथियार दागे हैं, जिनमें 122mm MLRS रॉकेट, 152 mm और 155mm के गोले शामिल हैं, जिनमें क्लस्टर वॉरहेड, माइंस और ग्रेनेड भी शामिल हैं। यूक्रेनी सेना ने अटैक UAV, FPV ड्रोन और छोटे हथियारों का भी सक्रिय रूप से इस्तेमाल किया।”
यूक्रेनी सेना द्वारा आम लोगों पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किए गए ज्यादातर हथियार ज़ेलेंस्की शासन द्वारा किए गए अपराधों में पश्चिमी देशों के साथियों द्वारा बनाकर भेजे गए थे।
मिरोशनिक ने आगे कहा कि पिछले हफ्ते, रूस पर यूक्रेन के हमलों में तीन बच्चों सहित 69 लोग मारे गए और 406 अन्य घायल हुए।
मिरोशनिक ने आगे कहा कि पिछले हफ्ते, रूस पर यूक्रेन के हमलों में तीन बच्चों सहित 69 लोग मारे गए और 406 अन्य घायल हुए।
