विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

मॉरीशस की पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन की पूरी आयात जरूरत पूरी करेगा भारत

© AP Photo / Matias DelacroixUnits of El Palito refinery near Puerto Cabello, Venezuela, Monday, Jan. 29, 2024. (AP Photo/Matias Delacroix)
Units of El Palito refinery near Puerto Cabello, Venezuela, Monday, Jan. 29, 2024. (AP Photo/Matias Delacroix) - Sputnik भारत, 1920, 22.08.2026
सब्सक्राइब करें
भारत अगले पांच साल तक मॉरीशस की पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन की पूरी आयात जरूरत की आपूर्ति करेगा। इसके लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) और मॉरीशस की स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (STC) के बीच दीर्घकालिक आपूर्ति समझौता हुआ है।
यह समझौता भारतीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की 20-21 अगस्त की मॉरीशस यात्रा के दौरान हुआ। दोनों देशों ने तेल और गैस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक सरकारी समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान भी किया।

भारतीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, "यह पांच साल का समझौता मॉरीशस के लिए दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित करेगा, जिससे देश को ईंधन की उपलब्धता की सुरक्षा मिलेगी और कीमतों में उतार-चढ़ाव के असर से बचने में मदद मिलेगी।"

मंत्रालय के अनुसार, हाल के वर्षों में दक्षिण एशिया के बाहर किसी भारतीय सरकारी तेल विपणन कंपनी का यह पहला ऐसा दीर्घकालिक आपूर्ति समझौता है। भारत पहले से नेपाल और भूटान की पेट्रोलियम जरूरतों को पूरा करने के साथ अन्य देशों को भी बड़ी मात्रा में ईंधन की आपूर्ति करता है।
भारत और मॉरीशस ने जैव ईंधन के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। इसमें शोध, प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी के आदान-प्रदान पर जोर दिया जाएगा।
पुरी की यात्रा के दौरान पोर्ट लुई में इंडियन ऑयल मॉरीशस की 27.5 हजार टन क्षमता वाली समुद्री ईंधन भंडारण सुविधा का निर्माण भी शुरू किया गया।
Russian Foreign Minister Sergei Lavrov, right, and his Indian counterpart Subrahmanyam Jaishankar shake hands - Sputnik भारत, 1920, 22.08.2026
भारत-रूस संबंध
23-24 अगस्त को रूस जाएंगे जयशंकर, लावरोव से करेंगे मुलाकात
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала