विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

भारत का स्काईरूट 2027 के मध्य तक हर महीने रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी में

© Photo : Indian Space Research OrganisationVikram-S launcher rom Sriharikota
Vikram-S launcher rom Sriharikota - Sputnik भारत, 1920, 23.08.2026
सब्सक्राइब करें
भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस ने 2027 के मध्य तक हर महीने एक रॉकेट लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप के प्रमुखों के बीच हुई बातचीत का विवरण जारी किया।
स्काईरूट के प्रतिनिधि ने बताया कि कंपनी ने तीन कारखाने स्थापित कर लिए हैं और उसके पास हर महीने एक रॉकेट तैयार करने की क्षमता है। कंपनी भविष्य में लॉन्च की रफ्तार को और बढ़ाना चाहती है।
उन्होंने कहा, "अगले साल के मध्य तक हम हर महीने एक लॉन्च करेंगे। हमारे पास पहले से हर महीने एक रॉकेट तैयार करने की क्षमता है। यह तो बस शुरुआत है। भविष्य में हमारा लक्ष्य हर हफ्ते एक लॉन्च और आगे चलकर एक दिन में कई लॉन्च करना है।"
स्काईरूट ने 18 जुलाई को अपने विक्रम-I रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया था। इसके साथ वह भारत की धरती से किसी रॉकेट को कक्षा में पहुंचाने वाली देश की पहली निजी कंपनी बन गई। विक्रम-I ने कई पेलोड के साथ दो उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया था।
बातचीत के दौरान मोदी ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष कंपनियां लागत के मामले में प्रतिस्पर्धी हैं और देश के पास प्रतिभा और जोखिम उठाने की क्षमता भी है। उन्होंने कहा कि इन खूबियों के दम पर भारतीय कंपनियां वैश्विक अंतरिक्ष बाजार में तेजी से अपनी जगह बना सकती हैं।
प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी कंपनियों के लिए अवसर बढ़ने का जिक्र करते हुए कहा कि इससे विदेशों में काम कर रहे भारतीय पेशेवर भी देश लौटकर भारतीय स्टार्टअप के साथ काम करने में रुचि दिखा रहे हैं।
In this handout photo released by the Russian Space Agency Roscosmos, the Soyuz-2.1b carrier rocket with a Meteor-M 2-4 weather satellite and 18 Russian and foreign cubesats, is set at the launchpad ahead of its upcoming launch at the Vostochny cosmodrome in Amur Region, Russia - Sputnik भारत, 1920, 23.08.2026
रूस की खबरें
वोस्तोच्नी कॉस्मोड्रोम से कमर्शियल लॉन्च की श्रृंखला करेगा रूस: रोस्कोस्मोस
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала