https://hindi.sputniknews.in/20260824/bhaarit-riuus-vyaapaari-8-bdhaa-kii-kshetron-men-shyog-bdhaane-pri-chrichaa-jaariii-riuusii-prthm-up-prdhaanmntrii-12038721.html
भारत-रूस व्यापार 8% बढ़ा, उत्तरी समुद्री मार्ग पर सहयोग की चर्चा जारी: रूसी प्रथम उप-प्रधानमंत्री
भारत-रूस व्यापार 8% बढ़ा, उत्तरी समुद्री मार्ग पर सहयोग की चर्चा जारी: रूसी प्रथम उप-प्रधानमंत्री
Sputnik भारत
भारत और रूस ने व्यापार, ऊर्जा, परमाणु क्षेत्र और उत्तरी समुद्री मार्ग समेत कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। रूस की दो दिवसीय यात्रा... 24.08.2026, Sputnik भारत
2026-08-24T16:32+0530
2026-08-24T16:32+0530
2026-08-24T16:34+0530
भारत-रूस संबंध
भारत
एस. जयशंकर
रूस
क्रेमलिन
अर्थव्यवस्था
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/0d/7358134_0:0:3072:1728_1920x0_80_0_0_bad202ceac5ffc39a9df3793df605fd6.jpg
बैठक के दौरान मंटुरोव ने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है और 2026 की पहली छमाही में द्विपक्षीय व्यापार में 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।मंटुरोव के मुताबिक, इस दौरान भारत को रूसी निर्यात और भारत से रूस के आयात, दोनों में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।उत्तरी समुद्री मार्ग को लेकर मंटुरोव ने बताया कि रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम भारतीय साझेदारों के साथ सहयोग के विभिन्न प्रारूपों पर चर्चा कर रही है।मंटुरोव ने यह भी कहा कि भारत और रूस के पास नए छोटे परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने और परमाणु ईंधन के उत्पादन को भारत में स्थानीय स्तर पर विकसित करने की भी संभावनाएं हैं।
भारत
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/0d/7358134_162:0:2893:2048_1920x0_80_0_0_84465416ccb63f41f2201a39e4a1f51a.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
भारत, एस. जयशंकर , रूस , क्रेमलिन, अर्थव्यवस्था
भारत, एस. जयशंकर , रूस , क्रेमलिन, अर्थव्यवस्था
भारत-रूस व्यापार 8% बढ़ा, उत्तरी समुद्री मार्ग पर सहयोग की चर्चा जारी: रूसी प्रथम उप-प्रधानमंत्री
16:32 24.08.2026 (अपडेटेड: 16:34 24.08.2026) भारत और रूस ने व्यापार, ऊर्जा, परमाणु क्षेत्र और उत्तरी समुद्री मार्ग समेत कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। रूस की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को रूसी प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ अंतर-सरकारी आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान मंटुरोव ने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है और 2026 की पहली छमाही में द्विपक्षीय व्यापार में 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
उन्होंने कहा, "बेहतर तालमेल के कारण हम द्विपक्षीय व्यापार को लगातार बढ़ाने में सफल रहे हैं। इस साल की पहली छमाही के नतीजों के मुताबिक, आपसी व्यापार में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।"
मंटुरोव के मुताबिक, इस दौरान भारत को रूसी निर्यात और भारत से रूस के आयात, दोनों में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
उन्होंने ऊर्जा सहयोग को दोनों देशों की साझेदारी का एक अहम क्षेत्र बताते हुए कहा, "हम ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को विशेष महत्व देते हैं। इसमें केवल तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और कोयले की आपूर्ति ही नहीं, बल्कि हाइड्रोकार्बन के उत्पादन और प्रसंस्करण से जुड़ी संयुक्त निवेश परियोजनाएं भी शामिल हैं।"
उत्तरी समुद्री मार्ग को लेकर मंटुरोव ने बताया कि रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम भारतीय साझेदारों के साथ सहयोग के विभिन्न प्रारूपों पर चर्चा कर रही है।
उन्होंने कहा, "रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम उत्तरी समुद्री मार्ग के विकास के तहत भारतीय साझेदारों के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के प्रारूपों पर चर्चा कर रही है।"
मंटुरोव ने यह भी कहा कि भारत और रूस के पास नए छोटे परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने और परमाणु ईंधन के उत्पादन को भारत में स्थानीय स्तर पर विकसित करने की भी संभावनाएं हैं।