https://hindi.sputniknews.in/20260824/kremlin-men-bhaaritiiy-videsh-mntrii-jyshnkri-se-mile-riaashtrpti-putin-12039513.html
क्रेमलिन में जयशंकर से मिले पुतिन, मोदी के साथ जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद
क्रेमलिन में जयशंकर से मिले पुतिन, मोदी के साथ जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद
Sputnik भारत
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को मॉस्को के क्रेमलिन में भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान पुतिन ने कहा कि उन्हें... 24.08.2026, Sputnik भारत
2026-08-24T16:36+0530
2026-08-24T16:36+0530
2026-08-24T17:17+0530
भारत-रूस संबंध
भारत
रूस
व्लादिमीर पुतिन
एस. जयशंकर
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/08/18/12038478_0:0:2865:1612_1920x0_80_0_0_ab2187a91124287f6bd35e346f541307.jpg
जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पुतिन को शुभकामनाएं और उनका संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मोदी किर्गिस्तान में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन के साथ-साथ BRICS शिखर सम्मेलन में भी रूसी राष्ट्रपति से मिलने को उत्सुक हैं।रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि 2026 में दोनों देशों के बीच व्यापार में वृद्धि हुई है। उन्होंने भारत की कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिए उर्वरकों की आपूर्ति और बढ़ाने की रूस की तत्परता भी जताई।जयशंकर ने कहा कि वह अपनी यात्रा के दौरान परमाणु ऊर्जा और उर्वरक आपूर्ति सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-रूस सहयोग पर चर्चा करेंगे।
भारत
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/08/18/12038478_68:0:2799:2048_1920x0_80_0_0_f73fcb32455bd672fd748298ebd11721.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
भारत, रूस , व्लादिमीर पुतिन, एस. जयशंकर
भारत, रूस , व्लादिमीर पुतिन, एस. जयशंकर
क्रेमलिन में जयशंकर से मिले पुतिन, मोदी के साथ जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद
16:36 24.08.2026 (अपडेटेड: 17:17 24.08.2026) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को मॉस्को के क्रेमलिन में भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान पुतिन ने कहा कि उन्हें आगामी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की उम्मीद है।
पुतिन ने जयशंकर से कहा, "मुझे उम्मीद है कि निकट भविष्य में शंघाई सहयोग संगठन के तहत होने वाली बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात होगी, जैसा कि हमने योजना बनाई थी। हमारे कार्यक्रम को देखते हुए शायद इस साल एक और मुलाकात भी हो सकती है।"
जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पुतिन को शुभकामनाएं और उनका संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मोदी किर्गिस्तान में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन के साथ-साथ BRICS शिखर सम्मेलन में भी रूसी राष्ट्रपति से मिलने को उत्सुक हैं।
रूस और भारत के संबंधों पर पुतिन ने कहा, "आपकी आज की यात्रा उन संबंधों के स्तर को दर्शाती है, जो रूस और भारत के बीच दशकों में विकसित हुए हैं। हम सरकारी स्तर, अंतर-संसदीय संबंधों और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े पक्षों के माध्यम से लगभग सभी क्षेत्रों में काम जारी रखे हुए हैं।"
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि 2026 में दोनों देशों के बीच व्यापार में वृद्धि हुई है। उन्होंने भारत की कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिए उर्वरकों की आपूर्ति और बढ़ाने की रूस की तत्परता भी जताई।
पुतिन ने कहा, "हम भारतीय किसानों और कृषि क्षेत्र की जरूरतें पूरी करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। हम आपूर्ति बढ़ा रहे हैं और आगे भी ऐसा करने के लिए तैयार हैं।"
जयशंकर ने कहा कि वह अपनी यात्रा के दौरान परमाणु ऊर्जा और उर्वरक आपूर्ति सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-रूस सहयोग पर चर्चा करेंगे।