- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूस ने सैन्य अंतरिक्ष यान के साथ सोयुज-2.1बी रॉकेट किया लॉन्च

© AP PhotoIn this photo released by Roscosmos space corporation, a Russian Soyuz rocket carrying a Soyuz MS-27 spacecraft with NASA astronaut Jonny Kim and Roscosmos cosmonauts Sergey Ryzhikov and Alexey Zubritsky, lifts off for the International Space Station from the Russian leased Baikonur cosmodrome, Kazakhstan, Tuesday, April 8, 2025.
In this photo released by Roscosmos space corporation, a Russian Soyuz rocket carrying a Soyuz MS-27 spacecraft with NASA astronaut Jonny Kim and Roscosmos cosmonauts Sergey Ryzhikov and Alexey Zubritsky, lifts off for the International Space Station from the Russian leased Baikonur cosmodrome, Kazakhstan, Tuesday, April 8, 2025. - Sputnik भारत, 1920, 24.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के एयरोस्पेस बलों ने रक्षा मंत्रालय के लिए एक अंतरिक्ष यान को कक्षा में भेजने के लिए सोयुज-2.1बी (Soyuz-2.1b) रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रॉकेट को मॉस्को समयानुसार सुबह 5:40 बजे उत्तर-पश्चिमी रूस के आर्कान्जेस्क क्षेत्र में स्थित प्लेसेत्स्क कॉस्मोड्रोम से लॉन्च किया गया।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "एयरोस्पेस बलों की स्पेस फोर्सेज के लड़ाकू दल ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हित में एक अंतरिक्ष यान के साथ मध्यम श्रेणी के सोयुज-2.1बी रॉकेट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।"

प्लेसेत्स्क से इससे पहले सोयुज रॉकेट 17 अप्रैल को लॉन्च किया गया था। उस प्रक्षेपण के जरिए भी रक्षा मंत्रालय के लिए अंतरिक्ष यानों को कक्षा में पहुंचाया गया था।
सोयुज-2.1बी का इस्तेमाल सैन्य समेत विभिन्न उद्देश्यों वाले अंतरिक्ष यानों को कक्षा में भेजने के लिए किया जाता है। इस रूसी रॉकेट का पहला प्रक्षेपण दिसंबर 2006 में बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से हुआ था।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала