यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन युद्धबंदियों की अदला-बदली के तहत रूस के 10 सैनिकों को लौटाएगा: रूसी मानवाधिकार आयुक्त

© Press service of the Russian Defense Ministry / मीडियाबैंक पर जाएंPrisoner exchange
Prisoner exchange - Sputnik भारत, 1920, 26.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूस की मानवाधिकार आयुक्त याना लंत्रातोवा ने बताया कि इस समय बेलारूस के क्षेत्र में यूक्रेन रूस के 10 सैनिकों को सौंप रहा है। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन जल्द ही युद्धबंदियों की एक और बड़ी अदला-बदली की तैयारी कर रहे हैं।
लंत्रातोवा ने पत्रकारों से कहा, "पिछले सप्ताह 103-103 युद्धबंदियों की अदला-बदली हुई थी। आज 10-10 युद्धबंदियों की अदला-बदली हो रही है। हम एक और अदला-बदली की तैयारी भी कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह जल्द होगी।"
उन्होंने कहा कि 24 अगस्त को मानवीय अभियान के तहत रूस ने यूक्रेन को 10 युद्धबंदी लौटाए और इसके बदले में यूक्रेन ने बुधवार को रूस के 10 सैनिकों को सौंप दिया।
लंत्रातोवा ने कहा, "फिलहाल युद्धबंदियों की अदला-बदली की प्रक्रिया बेलारूस के क्षेत्र में चल रही है। यह एक निरंतर प्रक्रिया है, जिसे हम रक्षा मंत्रालय और विशेष सेवाओं के साथ मिलकर अंजाम दे रहे हैं। आज हमारे 10 सैनिक घर वापस लौटेंगे।"
POW Exchange - Sputnik भारत, 1920, 19.08.2026
यूक्रेन संकट
रूस-यूक्रेन के बीच 103-103 कैदियों की अदला-बदली, UAE ने निभाई मध्यस्थ की भूमिका
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала