- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूसी खुफिया प्रमुख नारिश्किन ने CIA प्रमुख रैटक्लिफ से की बातचीत

© Sputnik / Mikhail KlimentyevRussian Foreign Intelligence Service Director Sergey Naryshkin attends a meeting of Russian President Vladimir Putin with members of the Security Council at the Kremlin in Moscow, Russia
Russian Foreign Intelligence Service Director Sergey Naryshkin attends a meeting of Russian President Vladimir Putin with members of the Security Council at the Kremlin in Moscow, Russia - Sputnik भारत, 1920, 27.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी विदेश खुफिया सेवा (SVR) के प्रमुख सर्गे नारिश्किन ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने CIA प्रमुख जॉन रैटक्लिफ के साथ बैठक के दौरान ख़ुफ़िया सेवा के दायरे में आने वाले कई मुद्दों पर चर्चा की।
सर्गे नारिश्किन ने पत्रकारों को बताया कि खुफिया विभागों के प्रमुखों के बीच व्यक्तिगत बैठक खुफिया मामलों के काम की एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, इसलिए CIA प्रमुख जॉन रैटक्लिफ के साथ उनकी बैठक में कुछ भी अजीब नहीं था।
नारिश्किन ने कहा, "हां,बैठक हुई थी, लेकिन इसमें कुछ भी अजीब नहीं है। खुफिया सेवा के काम में, उनके प्रमुखों के बीच बैठक, चाहे आमने-सामने हो या ऑनलाइन, हमारे काम का हिस्सा हैं... इसलिए जॉन रैटक्लिफ के साथ बैठक भी कार्य प्रणाली का एक हिस्सा थी।"
CIA प्रमुख जॉन रैटक्लिफ 25 अगस्त को मास्को गए थे।

क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पत्रकारों को बताया कि रैटक्लिफ की यह यात्रा खुफिया एजेंसियों के बीच संपर्क से जुड़ी थी और इसके बारे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जानकारी भी दी गई थी।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала