- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

दुनिया के सबसे बड़े तेल-गैस क्षेत्रों के बराबर है रूसी सुदूर पूर्व का भंडार: रोसनेद्रा

© AP PhotoThe tanker Sun Arrows loads its cargo of liquefied natural gas from the Sakhalin-2 project in the port of Prigorodnoye, Russia, on Friday, Oct. 29, 2021
The tanker Sun Arrows loads its cargo of liquefied natural gas from the Sakhalin-2 project in the port of Prigorodnoye, Russia, on Friday, Oct. 29, 2021 - Sputnik भारत, 1920, 30.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के सुदूर पूर्व में मौजूद हाइड्रोकार्बन संसाधनों की मात्रा दुनिया के सबसे बड़े तेल और गैस क्षेत्रों के बराबर है। रूस की संघीय खनिज संसाधन एजेंसी रोसनेद्रा के प्रमुख ओलेग कज़ानोव ने Sputnik को दिए इंटरव्यू में यह जानकारी दी।
कज़ानोव ने कहा, "सुदूर पूर्व में हाइड्रोकार्बन संसाधनों की मात्रा दुनिया के सबसे बड़े तेल और गैस क्षेत्रों के बराबर है।"
फारस की खाड़ी का क्षेत्र दुनिया का सबसे बड़ा तेल और गैस बेसिन माना जाता है। पश्चिमी साइबेरिया, मैक्सिको, पर्मियन और वेनेजुएला के बेसिन भी विश्व के प्रमुख हाइड्रोकार्बन क्षेत्रों में शामिल हैं।
रोसनेद्रा प्रमुख के मुताबिक, रूसी सुदूर पूर्व को अक्सर भूवैज्ञानिक दृष्टि से ‘अज्ञात क्षेत्र’ कहा जाता है, लेकिन यह आकलन पूरी तरह सही नहीं है। इस क्षेत्र में अब तक खनिजों के 7,800 से अधिक भंडार खोजे जा चुके हैं।
हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि सुदूर पूर्व के बड़े हिस्से में पश्चिमी साइबेरिया की तुलना में कम भूवैज्ञानिक खोज हुई है। इसकी मुख्य वजह क्षेत्र की दूरस्थ स्थिति, बुनियादी ढांचे की कमी, कठिन जलवायु और भूभाग के साथ-साथ अतीत में पश्चिमी साइबेरिया को निवेश में प्राथमिकता दिया जाना है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала