विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

PM मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव से की वार्ता, द्विपक्षीय संबंधों को मिला नया दर्जा

© Photo : @/MEAIndiaPrime Minister Narendra Modi meets Uzbek President Shavkat Mirziyoyev.
Prime Minister Narendra Modi meets Uzbek President Shavkat Mirziyoyev. - Sputnik भारत, 1920, 30.08.2026
सब्सक्राइब करें
भारत और उज्बेकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने और 2030 तक आपसी व्यापार को पांच अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने द्विपक्षीय बैठक के दौरान भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की।
जायसवाल ने X पर लिखा, "वार्ता व्यापार और निवेश, बुनियादी ढांचे, महत्वपूर्ण खनिजों, खनन, रक्षा और सुरक्षा, नवाचार, कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी, UPI सहित डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रही।"
दोनों नेताओं की मौजूदगी में खनन, संस्कृति, शिक्षा, पर्यटन और आयुर्वेद सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई समझौतों और सहमति पत्रों का आदान-प्रदान किया गया।
इसके अलावा उज्बेकिस्तान में स्थित बौद्ध पुरातात्विक स्थलों फयाज टेपा और कारा टेपा के जीर्णोद्धार तथा संरक्षण के लिए आशय पत्र पर भी सहमति बनी।
India and Chile advance CEPA negotiations in Santiago. - Sputnik भारत, 1920, 30.08.2026
व्यापार और अर्थव्यवस्था
भारत-चिली व्यापार समझौते में प्रगति, साल के अंत तक वार्ता पूरी करने का लक्ष्य: उद्योग मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала