विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

नाइजर में सरकारी ठिकानों पर हमले नाकाम, रूसी सैनिकों ने की मदद

© AP Photo / Sam MednickNiger
Niger - Sputnik भारत, 1920, 30.08.2026
सब्सक्राइब करें
नाइजर की राजधानी नियामे में सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर किए गए हमलों को देश की सेना ने नाकाम कर दिया। रूसी विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि रूसी रक्षा मंत्रालय के अफ्रीका कोर के सैनिकों ने इसमें नाइजर की सेना की सहायता की।

रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, "मॉस्को 29 अगस्त को नियामे में सरकारी प्रतिष्ठानों पर सरकार विरोधी बलों के हमलों के बाद नाइजर की जनता के साथ एकजुटता व्यक्त करता है। राष्ट्रीय सेना ने रूसी रक्षा मंत्रालय के अफ्रीका कोर के सैनिकों की सहायता से इन हमलों को नाकाम कर दिया।"

मंत्रालय के मुताबिक, रूस चरमपंथी ताकतों के खिलाफ संघर्ष में नाइजर का समर्थन जारी रखेगा। मॉस्को ने नाइजर और पूरे साहेल देशों के परिसंघ की संप्रभुता मजबूत होने और क्षेत्र के शांतिपूर्ण विकास की भी कामना की।
Ukrainian servicemen unpack shipment of military aid delivered as part of the United States of America's security assistance to Ukraine, on Feb. 11, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 01.08.2026
विश्व
यूक्रेन पश्चिमी हथियार एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका के संघर्ष क्षेत्रों में भेज रहा: रूसी राजनयिक
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала