राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

PM मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति जापारोव से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर हुई चर्चा

© Photo : X/@narendramodiPM Modi meets Kyrgyz President Sadyr Zhaparov in Bishkek on the sidelines of the SCO Summit.
PM Modi meets Kyrgyz President Sadyr Zhaparov in Bishkek on the sidelines of the SCO Summit. - Sputnik भारत, 1920, 31.08.2026
सब्सक्राइब करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिश्केक में किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल टेक्नोलॉजी और कृषि समेत कई क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर चर्चा की।
मोदी ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए बैठक को बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने जापारोव और किर्गिस्तान के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और SCO की सफल अध्यक्षता के लिए राष्ट्रपति को बधाई दी।
प्रधानमंत्री के मुताबिक, दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य सेवा, फार्मास्यूटिकल्स, IT, खनिज, कृषि, डिजिटल टेक्नोलॉजी और बुनियादी ढांचे में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में रक्षा और सुरक्षा संबंधों के विस्तार के साथ-साथ खेल, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों के जरिए दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं की यह मुलाकात बिश्केक में आयोजित SCO समिट के दौरान हुई।
बिश्केक में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक 26वां SCO समिट आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष संगठन अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है। भारत वर्ष 2017 में SCO का पूर्ण सदस्य बना था।
समिट को संबोधित करते हुए मोदी सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसरों को लेकर भारत की प्राथमिकताएं सामने रखेंगे। बिश्केक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर रहे हैं।
Prime Minister Narendra Modi meets Iranian President Masoud Pezeshkian in Kyrgyzstan. - Sputnik भारत, 1920, 31.08.2026
विश्व
SCO समिट के दौरान पीएम मोदी से मिले ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала