https://hindi.sputniknews.in/20260902/bhaarit-afgaanistaan-ne-vyaapaari-bdhaane-pri-kii-chrichaa-faarimaa-auri-kshi-shyog-pri-jori-12135639.html
व्यापारिक रिश्ते मजबूत करेंगे भारत-अफगानिस्तान, फार्मा और कृषि पर खास जोर
व्यापारिक रिश्ते मजबूत करेंगे भारत-अफगानिस्तान, फार्मा और कृषि पर खास जोर
Sputnik भारत
भारत सरकार ने बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि व्यापार, वाणिज्य और निवेश पर भारत-अफ़गानिस्तान संयुक्त कार्य समूह (JWG) ने मंगलवार को वर्चुअल रूप से द्विपक्षीय बैठक की।
2026-09-02T15:30+0530
2026-09-02T15:30+0530
2026-09-02T15:30+0530
राजनीति
भारत
भारत सरकार
भारत का विदेश मंत्रालय (mea)
भारत का दूतावास
व्यापार
द्विपक्षीय व्यापार
कृषि
फार्मा कंपनी
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/02/12137575_0:0:1673:941_1920x0_80_0_0_0820b3605d57f120c59fd12e47cce0db.png
दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच व्यापार को और सुविधाजनक बनाने तथा वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।जारी बयान में रेखांकित किया गया कि दोनों पक्षों ने भारत-अफगानिस्तान के बीच व्यापार, वाणिज्य और निवेश संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और चर्चा किए गए मुद्दों पर नियमित संवाद जारी रखने पर सहमति जताई।
https://hindi.sputniknews.in/20260902/riuusii-videsh-mntraaly-ke-prvktaa-ne-dijitl-nv-upniveshvaad-ko-hriaane-ke-triiikon-pri-apnii-riaay-rikhii-12136186.html
भारत
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/02/12137575_208:0:1463:941_1920x0_80_0_0_235debc3524606dd35aad0808a2323fa.pngSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
भारत, भारत सरकार, भारत का विदेश मंत्रालय (mea), भारत का दूतावास, व्यापार, द्विपक्षीय व्यापार, कृषि, फार्मा कंपनी
भारत, भारत सरकार, भारत का विदेश मंत्रालय (mea), भारत का दूतावास, व्यापार, द्विपक्षीय व्यापार, कृषि, फार्मा कंपनी
व्यापारिक रिश्ते मजबूत करेंगे भारत-अफगानिस्तान, फार्मा और कृषि पर खास जोर
भारत सरकार ने बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि व्यापार, वाणिज्य और निवेश पर भारत-अफगानिस्तान संयुक्त कार्य समूह (JWG) ने मंगलवार को वर्चुअल रूप से बैठक की। इस बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिनमें वाणिज्य, उद्योग, सीमा शुल्क, नियामक प्राधिकरणों और राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधि शामिल थे।
दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच व्यापार को और सुविधाजनक बनाने तथा वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।
बयान में कहा गया, "दोनों पक्ष संस्थागत सहयोग को मजबूत करने और चिह्नित क्षेत्रों में अनुवर्ती कार्रवाई करने पर सहमत हुए, जिनमें सीमा शुल्क और डेटा साझा करने में सहयोग बढ़ाना, फार्मास्यूटिकल्स और कृषि क्षेत्रों में नियामक सहयोग बढ़ाना, व्यापार संपर्क में सुधार और निवेश तथा दोनों देशों के व्यवसायों के बीच संपर्कको बढ़ावा देना शामिल है।"
जारी बयान में रेखांकित किया गया कि दोनों पक्षों ने भारत-अफगानिस्तान के बीच व्यापार, वाणिज्य और निवेश संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और चर्चा किए गए मुद्दों पर नियमित संवाद जारी रखने पर सहमति जताई।