https://hindi.sputniknews.in/20260904/riuus-ke-daagestaan-auri-afgaanistaan-ke-vyvsaayiyon-ke-biich-145-miliyn-ke-smjhaute-kie-ge-12164749.html
रूस के दागेस्तान और अफगानिस्तान के व्यवसायियों के बीच $14.5 मिलियन के समझौते किए गए
रूस के दागेस्तान और अफगानिस्तान के व्यवसायियों के बीच $14.5 मिलियन के समझौते किए गए
Sputnik भारत
रूस के दागेस्तान गणराज्य और अफगानिस्तान के व्यवसायियों ने $14.5 मिलियन के चार सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2026-09-04T19:00+0530
2026-09-04T19:00+0530
2026-09-04T19:00+0530
रूस
रूस का विकास
मास्को
अफ़ग़ानिस्तान
द्विपक्षीय रिश्ते
द्विपक्षीय व्यापार
व्लादिमीर पुतिन
तालिबान
विश्व
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/06/04/11120830_0:160:3072:1888_1920x0_80_0_0_9409af665c99749951c782cea33b27bf.jpg
अफ़गान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इन्वेस्टमेंट (ACCI) की प्रेस सर्विस के मुताबिक 45 अफ़गान और 15 दागेस्तानी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए काबुल में एक व्यापारिक बैठक आयोजित की। इस बैठक में निर्माण सामग्री, दवाइयों, खाद्य पदार्थों और कृषि सेवाओं की आपूर्ति के लिए कुल 1.45 करोड़ डॉलर के चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।ACCI के उपाध्यक्ष हबीबुल्लाह उमर ने कहा कि अफगानिस्तान और रूसी दागेस्तान गणराज्य के निजी क्षेत्र के बीच व्यापार संबंध बढ़ रहे हैं।उमर ने दागेस्तान के उद्यमियों और निवेशकों से अफगानिस्तान में उपलब्ध निवेश के अवसरों को करीब से जानने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफगान कारोबारी दागेस्तान के बाजार में मौजूद व्यावसायिक और निवेश के अवसरों में तेजी से रुचि ले रहे हैं।वहीं दागेस्तान के चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष, अर्सलान अली ग़मज़ातोव ने उद्यमियों और निवेशकों के लिए ज़रूरी हालात बनाने में ACCI के काम की तारीफ की।
https://hindi.sputniknews.in/20260903/2025-men-riuus-indoneshiyaa-vyaapaari-bdhkri-5-biliyn-phunchaa-indoneshiyaa-ke-riaashtrpti-12152753.html
रूस
मास्को
अफ़ग़ानिस्तान
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/06/04/11120830_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_365a5b73e09b34eafcb52090a1c1c3aa.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
रूस , रूस का विकास , मास्को , अफ़ग़ानिस्तान, द्विपक्षीय रिश्ते, द्विपक्षीय व्यापार, व्लादिमीर पुतिन, तालिबान
रूस , रूस का विकास , मास्को , अफ़ग़ानिस्तान, द्विपक्षीय रिश्ते, द्विपक्षीय व्यापार, व्लादिमीर पुतिन, तालिबान
रूस के दागेस्तान और अफगानिस्तान के व्यवसायियों के बीच $14.5 मिलियन के समझौते किए गए
रूस के दागेस्तान गणराज्य और अफगानिस्तान के व्यवसायियों ने $14.5 मिलियन के चार सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।
अफ़गान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इन्वेस्टमेंट (ACCI) की प्रेस सर्विस के मुताबिक 45 अफ़गान और 15 दागेस्तानी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए काबुल में एक व्यापारिक बैठक आयोजित की। इस बैठक में निर्माण सामग्री, दवाइयों, खाद्य पदार्थों और कृषि सेवाओं की आपूर्ति के लिए कुल 1.45 करोड़ डॉलर के चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
ACCI के उपाध्यक्ष हबीबुल्लाह उमर ने कहा कि अफगानिस्तान और
रूसी दागेस्तान गणराज्य के निजी क्षेत्र के बीच व्यापार संबंध बढ़ रहे हैं।
उमर ने कहा, "अफगानिस्तान की आर्थिक क्षमता के दागेस्तान के साथ आने से आपसी व्यापार, साझा निवेश को बढ़ावा देने और संयुक्त उत्पादन परियोजनाओं को लागू करने में मदद मिल सकती है।"
उमर ने दागेस्तान के उद्यमियों और निवेशकों से
अफगानिस्तान में उपलब्ध निवेश के अवसरों को करीब से जानने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफगान कारोबारी दागेस्तान के बाजार में मौजूद व्यावसायिक और निवेश के अवसरों में तेजी से रुचि ले रहे हैं।
वहीं दागेस्तान के चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष, अर्सलान अली ग़मज़ातोव ने उद्यमियों और निवेशकों के लिए ज़रूरी हालात बनाने में ACCI के काम की तारीफ की।
उन्होंने कहा कि अफ़गानिस्तान और रूस के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ने से दोनों देशों के निजी क्षेत्रों के बीच सहयोग के नए मौके खुले हैं।