https://hindi.sputniknews.in/20260910/kyaa-bliivud-men-njri-aaenge-riuusii-mntrii-enton-aliikhaanov-piiyuush-goyl-ne-mnch-se-kiyaa-mjaak-12238128.html
क्या बॉलीवुड में नजर आएंगे रूसी मंत्री एंटोन अलीखानोव? पीयूष गोयल ने मंच से किया मजाक
क्या बॉलीवुड में नजर आएंगे रूसी मंत्री एंटोन अलीखानोव? पीयूष गोयल ने मंच से किया मजाक
Sputnik भारत
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रूस के उद्योग एवं व्यापार मंत्री एंटोन अलीखानोव की तारीफ करते हुए मजाक में कहा कि वह शायद गलत पेशे में हैं और... 10.09.2026, Sputnik भारत
2026-09-10T19:41+0530
2026-09-10T19:41+0530
2026-09-10T19:42+0530
भारत-रूस संबंध
रूस
भारत
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/0a/12237965_31:0:1672:923_1920x0_80_0_0_3d9f4b34b7f1793d1cc5373873e37b53.jpg
गोयल ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'इनोप्रोम. इंडिया' के तहत आयोजित भारत-रूस व्यापार संवाद 2026 को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। अपने रूसी समकक्ष का स्वागत करते समय उन्होंने कार्यक्रम को हल्का-फुल्का बॉलीवुड रंग दे दिया।इस मजेदार टिप्पणी के बाद गोयल ने भारत और रूस के बीच बढ़ती आर्थिक एवं औद्योगिक साझेदारी पर बात की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के मंत्रालय पिछले कई महीनों से सहयोग को और गहरा करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं और अलीखानोव की भारत यात्रा से इस प्रक्रिया को नई गति मिलेगी।भारत में पहली बार आयोजित 'इनोप्रोम. इंडिया' में दोनों देशों के मंत्रियों, अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में संयुक्त उत्पादन, निवेश और भारत-रूस व्यापार को बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
https://hindi.sputniknews.in/20260910/brics-smmeln-men-bhaag-lene-ke-lie-aaj-bhaarit-rivaanaa-honge-putin-12234189.html
रूस
भारत
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/0a/12237965_236:0:1467:923_1920x0_80_0_0_6501580872b8f8cde1d2032eef0ce6c0.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , भारत
क्या बॉलीवुड में नजर आएंगे रूसी मंत्री एंटोन अलीखानोव? पीयूष गोयल ने मंच से किया मजाक
19:41 10.09.2026 (अपडेटेड: 19:42 10.09.2026) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रूस के उद्योग एवं व्यापार मंत्री एंटोन अलीखानोव की तारीफ करते हुए मजाक में कहा कि वह शायद गलत पेशे में हैं और भविष्य में बॉलीवुड की किसी फिल्म में नजर आ सकते हैं।
गोयल ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'इनोप्रोम. इंडिया' के तहत आयोजित भारत-रूस व्यापार संवाद 2026 को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। अपने रूसी समकक्ष का स्वागत करते समय उन्होंने कार्यक्रम को हल्का-फुल्का बॉलीवुड रंग दे दिया।
गोयल ने कहा, "मेरे मित्र, सहयोगी और रूस के डैशिंग उद्योग एवं व्यापार मंत्री एंटोन अलीखानोव शायद गलत पेशे में हैं। हमें अपना ऑडियो-विजुअल सहयोग बढ़ाना चाहिए और संभव है कि बहुत जल्द हम उन्हें बॉलीवुड की किसी फिल्म में अभिनय करते देखें।"
इस मजेदार टिप्पणी के बाद गोयल ने भारत और रूस के बीच बढ़ती आर्थिक एवं औद्योगिक साझेदारी पर बात की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के मंत्रालय पिछले कई महीनों से सहयोग को और गहरा करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं और अलीखानोव की भारत यात्रा से इस प्रक्रिया को नई गति मिलेगी।
भारत में पहली बार आयोजित 'इनोप्रोम. इंडिया' में दोनों देशों के मंत्रियों, अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में संयुक्त उत्पादन, निवेश और भारत-रूस व्यापार को बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।