https://hindi.sputniknews.in/20260910/msko-men-british-riaajduut-ke-khilaaf-aatnkii-hmle-kii-saajish-rich-rihaa-thaa-yuukren-fsb-12228182.html
मॉस्को में ब्रिटिश राजदूत के खिलाफ आतंकी हमले की साजिश रच रहा था यूक्रेन: FSB
मॉस्को में ब्रिटिश राजदूत के खिलाफ आतंकी हमले की साजिश रच रहा था यूक्रेन: FSB
Sputnik भारत
यूक्रेन मॉस्को में ब्रिटेन के राजदूत नाइजेल केसी और अन्य राजनयिकों के खिलाफ आतंकवादी हमले की योजना बना रहा था। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने गुरुवार को यह... 10.09.2026, Sputnik भारत
2026-09-10T10:56+0530
2026-09-10T10:56+0530
2026-09-10T11:23+0530
यूक्रेन संकट
रूस
यूक्रेन
आतंकवाद
ब्रिटेन
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0c/19/8597912_0:0:1280:720_1920x0_80_0_0_a35b199825ce7d3ed2816d421c36873d.jpg
FSB की ओर से जारी वीडियो में हिरासत में लिए गए यूक्रेनी सुरक्षा सेवा (SBU) के एजेंट ने बताया कि उसने जनवरी में यूक्रेन समर्थक ब्लॉगर दिमित्री कारपेंको से संपर्क किया था। बातचीत के दौरान उसने कारपेंको को बताया कि वह ब्रिटिश राजदूत के आवास की सुरक्षा में काम करता है।उसने आगे बताया कि जब उसने कारपेंको से इन जानकारियों की जरूरत के बारे में पूछा, तो कारपेंको ने कहा कि यूक्रेनी अधिकारी ब्रिटिश राजदूत और राजनयिक मिशन के खिलाफ तोड़फोड़ और आतंकवादी हमला करने के लिए इनका इस्तेमाल करना चाहते हैं।FSB ने बताया कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति 1981 में जन्मा एक रूसी नागरिक है। उसने अपोस्तोल दिमित्री नाम से पहचाने जाने वाले कारपेंको के निर्देश पर ब्रिटिश दूतावास के कर्मचारियों से जुड़ी जानकारियां जुटाईं।सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, उसने दूतावास की टेलीफोन डायरेक्टरी की तस्वीरें कारपेंको को भेजीं। उसने कई बार यह भी बताया कि राजदूत कब और कहां से लौट रहे हैं। इसके अलावा, उसने उन कार्यक्रमों की योजनाएं साझा कीं, जिनमें केसी या उनके डिप्टी को हिस्सा लेना था।नाइजेल केसी मॉस्को में ब्रिटेन के राजदूत हैं। उनका आधिकारिक आवास सोफियस्काया तटबंध पर स्थित है।
रूस
यूक्रेन
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0c/19/8597912_161:0:1121:720_1920x0_80_0_0_9b95086febad5cf56f133b0501a45baa.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , यूक्रेन , आतंकवाद , ब्रिटेन
रूस , यूक्रेन , आतंकवाद , ब्रिटेन
मॉस्को में ब्रिटिश राजदूत के खिलाफ आतंकी हमले की साजिश रच रहा था यूक्रेन: FSB
10:56 10.09.2026 (अपडेटेड: 11:23 10.09.2026) यूक्रेन मॉस्को में ब्रिटेन के राजदूत नाइजेल केसी और अन्य राजनयिकों के खिलाफ आतंकवादी हमले की योजना बना रहा था। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
FSB की ओर से जारी वीडियो में हिरासत में लिए गए यूक्रेनी सुरक्षा सेवा (SBU) के एजेंट ने बताया कि उसने जनवरी में यूक्रेन समर्थक ब्लॉगर दिमित्री कारपेंको से संपर्क किया था। बातचीत के दौरान उसने कारपेंको को बताया कि वह ब्रिटिश राजदूत के आवास की सुरक्षा में काम करता है।
एजेंट ने कहा, "वह यह जानने में काफी दिलचस्पी दिखा रहा था कि दूतावास और राजदूत के आवास की सुरक्षा कैसे की जाती है। वह प्रवेश और निकास व्यवस्था, आवास में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों तथा सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या के बारे में जानकारी चाहता था।"
उसने आगे बताया कि जब उसने कारपेंको से इन जानकारियों की जरूरत के बारे में पूछा, तो कारपेंको ने कहा कि यूक्रेनी अधिकारी ब्रिटिश राजदूत और राजनयिक मिशन के खिलाफ तोड़फोड़ और आतंकवादी हमला करने के लिए इनका इस्तेमाल करना चाहते हैं।
FSB ने बताया कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति 1981 में जन्मा एक रूसी नागरिक है। उसने अपोस्तोल दिमित्री नाम से पहचाने जाने वाले कारपेंको के निर्देश पर ब्रिटिश दूतावास के कर्मचारियों से जुड़ी जानकारियां जुटाईं।
सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, उसने दूतावास की टेलीफोन डायरेक्टरी की तस्वीरें कारपेंको को भेजीं। उसने कई बार यह भी बताया कि राजदूत कब और कहां से लौट रहे हैं। इसके अलावा, उसने उन कार्यक्रमों की योजनाएं साझा कीं, जिनमें केसी या उनके डिप्टी को हिस्सा लेना था।
FSB ने कहा कि यूक्रेन इन जानकारियों का इस्तेमाल ब्रिटिश राजदूत नाइजेल केसी और अन्य राजनयिकों के खिलाफ आतंकवादी हमला करने और फिर इसका आरोप रूस पर लगाने के लिए करना चाहता था। यूक्रेन का मकसद ब्रिटेन को सशस्त्र संघर्ष में खींचना, अपने लिए अतिरिक्त सैन्य आपूर्ति हासिल करना और रूस पर प्रतिबंधों का दबाव बढ़ाना था।
नाइजेल केसी मॉस्को में ब्रिटेन के राजदूत हैं। उनका आधिकारिक आवास सोफियस्काया तटबंध पर स्थित है।