https://hindi.sputniknews.in/20260911/innopromindiyaa-men-maasko-ke-udyogptiyon-ne-kii-saajhiidaariii-v-tkniik-vistaari-pri-chrichaa-12257401.html
'इन्नोप्रोम.इंडिया' में मास्को के उद्योगपतियों ने की साझेदारी व तकनीक विस्तार पर चर्चा
'इन्नोप्रोम.इंडिया' में मास्को के उद्योगपतियों ने की साझेदारी व तकनीक विस्तार पर चर्चा
Sputnik भारत
अंतर्राष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी 'इन्नोप्रोम.इंडिया' के दौरान मास्को के उद्योगपतियों ने अपने अत्याधुनिक और उच्च तकनीक वाले उत्पादों का प्रदर्शन किया और... 11.09.2026, Sputnik भारत
2026-09-11T20:50+0530
2026-09-11T20:50+0530
2026-09-11T21:47+0530
भारत-रूस संबंध
भारत
रूस
मास्को
व्यापार
द्विपक्षीय व्यापार
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/0b/12257507_0:45:3072:1773_1920x0_80_0_0_85fe6c7035ed9f7901b8acb2362375d0.jpg
पोलीना पावलोवा ने बताया कि इन बैठकों के दौरान भारतीय पक्ष ने मॉस्को में अपनी विनिर्माण इकाइयों को स्थापित करने, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और कुशल कार्यबल के विकास से जुड़ी साझीदारी परियोजनाओं में गहरी रुचि दिखाई है। व्यापारिक वार्ताओं के इस सिलसिले की शुरुआत प्रमुख कंपनी 'एसआरबी इंटरनेशनल' के साथ बैठक से हुई, जो भारत, रूस और सीआईएस (CIS) देशों के बीच व्यापारिक व औद्योगिक संबंधों को मजबूत करने में एक अहम कड़ी की भूमिका निभाती है।उन्होंने आगे कहा कि बैठकों के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में नई तकनीकों और रोबोटिक प्रणालियों को शामिल करने के लिए कार्यबल को प्रशिक्षित करने तथा आपसी अनुभव साझा करने पर भी दोनों पक्षों ने सहमति जताई है।प्रदर्शनी के पहले दिन मास्को के प्रतिनिधिमंडल ने 'इंडियन चैंबर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस' (ICIB) के साथ संभावित परियोजनाओं और अपने उत्पादों को बढ़ावा देने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की।इस बैठक के महत्व को रेखांकित करते हुए इंडियन चैंबर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस (ICIB) के अध्यक्ष और चेयरमैन मनप्रीत सिंह ने कहा, "नई दिल्ली में आयोजित 'इन्नोप्रोम' के मंच पर 'मोसप्रोम' केंद्र, मास्को सरकार और ICIB के बीच हुई यह मुलाकात भारत और रूस के व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारी चर्चा के दौरान भारतीय विनिर्माण कंपनियों को मास्को में स्थापित करने और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।"इसके अलावा, रूसी प्रतिनिधिमंडल ने 'इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया' (EEPC India), 'कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री' (CII) और प्रमुख बायोटेक कंपनी 'भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड' के प्रतिनिधियों के साथ भी उच्च स्तरीय बैठकें कीं।इस दौरान भारतीय संगठनों के प्रतिनिधियों को मास्को के विशेष स्टॉल का दौरा कराया गया, जहां उन्हें रूसी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों और उनके उच्च तकनीक वाले उत्पादों से रूबरू कराया गया। इस वैश्विक प्रदर्शनी में चिकित्सा, रोबोटिक्स, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक और उपकरण निर्माण से जुड़े मास्को के कई शीर्ष और अत्याधुनिक उद्यम अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।
भारत
रूस
मास्को
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/0b/12257507_134:0:2865:2048_1920x0_80_0_0_d0794e061e67877264180951c59120b7.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
भारत, रूस , मास्को , व्यापार, द्विपक्षीय व्यापार
भारत, रूस , मास्को , व्यापार, द्विपक्षीय व्यापार
'इन्नोप्रोम.इंडिया' में मास्को के उद्योगपतियों ने की साझेदारी व तकनीक विस्तार पर चर्चा
20:50 11.09.2026 (अपडेटेड: 21:47 11.09.2026) अंतर्राष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी 'इन्नोप्रोम.इंडिया' के दौरान मास्को के उद्योगपतियों ने अपने अत्याधुनिक और उच्च तकनीक वाले उत्पादों का प्रदर्शन किया और संभावित भारतीय साझेदारों के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। मास्को सरकार के मंत्री की सलाहकार पोलीना पावलोवा ने इस बात की आधिकारिक जानकारी दी है।
पोलीना पावलोवा ने बताया कि इन बैठकों के दौरान भारतीय पक्ष ने मॉस्को में अपनी विनिर्माण इकाइयों को स्थापित करने, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और कुशल कार्यबल के विकास से जुड़ी साझीदारी परियोजनाओं में गहरी रुचि दिखाई है। व्यापारिक वार्ताओं के इस सिलसिले की शुरुआत प्रमुख कंपनी 'एसआरबी इंटरनेशनल' के साथ बैठक से हुई, जो भारत, रूस और सीआईएस (CIS) देशों के बीच व्यापारिक व औद्योगिक संबंधों को मजबूत करने में एक अहम कड़ी की भूमिका निभाती है।
मास्को सरकार की सलाहकार पोलीना पावलोवा ने कहा, "मास्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन के निर्देशों के अनुसार, हमारा शहर मित्र देशों के साथ व्यापारिक और आर्थिक सहयोग के विस्तार का लगातार समर्थन कर रहा है। 'औद्योगिक एवं निर्यात विकास रणनीति 2030' के तहत, मास्को उन कंपनियों की सक्रिय रूप से मदद कर रहा है जो नए बाजारों में कदम रखना चाहती हैं। साथ ही, हमारा ध्यान संयुक्त निवेश और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लागू करने पर है। भारत, मास्को के सबसे रणनीतिक साझेदारों में से एक है।"
उन्होंने आगे कहा कि बैठकों के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में नई तकनीकों और रोबोटिक प्रणालियों को शामिल करने के लिए कार्यबल को प्रशिक्षित करने तथा आपसी अनुभव साझा करने पर भी दोनों पक्षों ने सहमति जताई है।
प्रदर्शनी के पहले दिन मास्को के प्रतिनिधिमंडल ने 'इंडियन चैंबर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस' (ICIB) के साथ संभावित परियोजनाओं और अपने उत्पादों को बढ़ावा देने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की।
इस बैठक के महत्व को रेखांकित करते हुए इंडियन चैंबर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस (ICIB) के अध्यक्ष और चेयरमैन मनप्रीत सिंह ने कहा, "नई दिल्ली में आयोजित 'इन्नोप्रोम' के मंच पर 'मोसप्रोम' केंद्र, मास्को सरकार और ICIB के बीच हुई यह मुलाकात भारत और रूस के व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारी चर्चा के दौरान भारतीय विनिर्माण कंपनियों को मास्को में स्थापित करने और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।"
इसके अलावा, रूसी प्रतिनिधिमंडल ने 'इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया' (EEPC India), 'कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री' (CII) और प्रमुख बायोटेक कंपनी 'भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड' के प्रतिनिधियों के साथ भी उच्च स्तरीय बैठकें कीं।
इस दौरान भारतीय संगठनों के प्रतिनिधियों को मास्को के विशेष स्टॉल का दौरा कराया गया, जहां उन्हें रूसी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों और उनके उच्च तकनीक वाले उत्पादों से रूबरू कराया गया। इस वैश्विक प्रदर्शनी में चिकित्सा, रोबोटिक्स, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक और उपकरण निर्माण से जुड़े मास्को के कई शीर्ष और अत्याधुनिक उद्यम अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।