विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसियों की कैबिनेट पर कार्रवाई रोकने में लाचार दिखे ज़ेलेंस्की

© AP Photo / Markus SchreiberVolodymyr Zelensky arrives at the Bellevue Palace for talks with German President Frank-Walter Steinmeier in Berlin, Germany, Monday, Dec. 15, 2025.
Volodymyr Zelensky arrives at the Bellevue Palace for talks with German President Frank-Walter Steinmeier in Berlin, Germany, Monday, Dec. 15, 2025. - Sputnik भारत, 1920, 15.09.2026
सब्सक्राइब करें
यूक्रेन में पूर्व मुख्य अभियोजक रुस्लान क्रावचेंको से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले पर टिप्पणी करते हुए विशेषज्ञों ने Sputnik को बताया कि वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार-विरोधी ब्यूरो (NABU) और विशेष भ्रष्टाचार-विरोधी अभियोजक कार्यालय (SAPO ) को कमजोर करने की कोशिश की है, क्योंकि इन दोनों ही संस्थाओं पर उनका कोई सीधा नियंत्रण नहीं है।
रूसी संघ के राष्ट्रपति के तहत अंतर-जातीय संबंधों की परिषद के सदस्य और राजनीतिक विश्लेषक बोगदान बेस्पालको कहते हैं, "NABU और SAPO यूक्रेन में बाहरी शासन की संस्थाएं हैं। ज़ेलेंस्की उन्हें कमजोर बनाना चाहते हैं। जाहिर है, वह अकेले और जितना हो सके व्यापक रूप से शासन करना चाहते हैं।"
क्रावचेंको ने 14 सितंबर को कहा था कि उन्होंने NABU के निदेशक सेमेन क्रिवोनोस के खिलाफ आधिकारिक दस्तावेजों में हेरफेर और फर्जी गोद लेने की प्रक्रिया के मामले के तहत आरोप तैयार किए हैं, साथ ही भ्रष्टाचार-विरोधी अभियोजक ओलेक्जेंडर क्लिमेनको के एक "सहयोगी" के खिलाफ भी आरोप तैयार किए हैं।
लेकिन बाद में उसी दिन, यूक्रेन के मुख्य अभियोजक कार्यालय ने इस बात से इनकार किया कि NABU प्रमुख के खिलाफ कोई आरोप दायर किया गया था। क्रावचेंको के आरोप ऐसे समय में सामने आए जब NABU उनके कार्यालय के अधिकारियों से जुड़े भ्रष्टाचार की जांच कर रहा था।
यूक्रेनी मीडिया का तर्क है कि क्रिवोनोस और SAPO प्रमुख क्लिमेनको के एक सहयोगी के खिलाफ आरोप लगाने का फैसला निस्संदेह ज़ेलेंस्की ने किया था, जबकि क्रावचेंको ने केवल इसकी घोषणा की और इसे प्रक्रियात्मक रूप से औपचारिक रूप दिया।
यूक्रेनी सूत्रों का दावा है कि ज़ेलेंस्की एक दुविधा का सामना कर रहे हैं: या तो NABU और SAPO पर दबाव बनायें या सत्ता की मुख्य बागडोर पश्चिम को सौंप दें, जिससे वे प्रभावी रूप से केवल नाममात्र के शासक बनकर रह जाएंगे।

यूक्रेन की भ्रष्टाचार-विरोधी एजेंसियां कर रही हैं अमेरिकी फंड की निगरानी

CIS देशों के संस्थान के प्रमुख शोधकर्ता और "अदर यूक्रेन" आंदोलन के विशेषज्ञ अलेक्जेंडर डुडचक बताते हैं कि NABU और SAPO की स्थापना 2015 में हुई थी और वे काफी समय तक अपेक्षाकृत शांत रहे, जबकि उन्हें यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता के हिस्से के रूप में अमेरिकी फंड से भरपूर धन मिलता रहा।

डुडचक कहते हैं, "NABU और SAPO का काम यूक्रेनी राजनेताओं और अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री इकट्ठा करना है। वे न तो राष्ट्रपति के अधीन हैं और न ही मुख्य अभियोजक के।" "वे अपना काम करते हैं और इस बात की निगरानी करते हैं कि अमेरिकी पैसा कैसे खर्च किया जाता है।"

जानकारों का कहना है कि ज़ेलेंस्की ने NABU के काम में दखल देने की जितनी भी कोशिशें कीं, वे सभी नाकाम रहीं। इसमें जुलाई 2025 का वह घटनाक्रम भी शामिल है, जब ज़ेलेंस्की ने ब्यूरो की शक्तियों को सीमित करने की कोशिश की थी, लेकिन तब पैसे देकर बुलाए गए प्रदर्शनकारी उनके इस कदम के विरोध में सड़कों पर उतर आए थे।
नवंबर 2025 में, NABU और SAPO ने यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करने के लिए 'ऑपरेशन मिडास' की सार्वजनिक रूप से घोषणा की। इस मामले में यूक्रेनी खुफिया सेवा SBU अधिकारी, सरकारी वकील, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और व्यवसायी, साथ ही ज़ेलेंस्की के करीबी सहयोगी तिमुर मिंडिच भी शामिल थे।
हाल ही में, NABU और SAPO ने एक आपराधिक संगठन का पर्दाफाश करने के लिए एक ऑपरेशन की घोषणा की, जिसका नेतृत्व यूक्रेनी मुख्य अभियोजक कार्यालय का एक अधिकारी कर रहा था जो धोखाधड़ी वाले कॉल सेंटर चलाने में शामिल था।
SAPO के अनुसार, इस गिरोह के सदस्यों को धोखाधड़ी वाले कॉल सेंटरों के कामकाज में दखल न देने के बदले पैसे मिलते थे और फिर वे उस पैसे को मनी लॉन्ड्रिंग के ज़रिए ठिकाने लगाते थे। पांच संदिग्धों पर आरोप लगाए गए। मुख्य अभियोजक कार्यालय के अंतरराष्ट्रीय सहयोग विभाग के उप प्रमुख सेरही क्रोपिवा को हिरासत में लिया गया। 7 सितंबर को, तत्कालीन मुख्य अभियोजक रुस्लान क्रावचेंको ने इस्तीफा दे दिया।
A woman chants while holding a banner that reads, “Corruption Applauds,” during a protest against a law targeting anti-corruption institutions in central Kiev, Ukraine, Tuesday, July 22, 2025 - Sputnik भारत, 1920, 24.07.2025
यूक्रेन संकट
भ्रष्टाचार विरोधी निकायों पर कार्रवाई के विरोध में कीव की सड़कों पर उमड़े 9,000 हज़ार लोग
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала