https://hindi.sputniknews.in/20260916/-bhaaritiiy-senaadhyksh-riuus-rivaanaa-rikshaa-shyog-men-nii-uunchaaii-kii-aashaa-12315466.html
भारतीय सेनाध्यक्ष रूस रवाना, रक्षा सहयोग में नई ऊंचाई की आशा
भारतीय सेनाध्यक्ष रूस रवाना, रक्षा सहयोग में नई ऊंचाई की आशा
Sputnik भारत
भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ 16 से 18 सितंबर तक रूस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक रक्षा भागीदारी और सैन्य सहयोग को... 16.09.2026, Sputnik भारत
2026-09-16T11:54+0530
2026-09-16T11:54+0530
2026-09-16T11:54+0530
डिफेंस
भारत
रूस
भारतीय सेना
मॉस्को
सेंट पीटर्सबर्ग
रक्षा मंत्रालय (mod)
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/10/12316011_0:78:2048:1230_1920x0_80_0_0_a64855a4a78070233159bbc799c843fa.jpg
भारत के रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि इस यात्रा के दौरान सेनाध्यक्ष मॉस्को में सम्मान गारद का निरीक्षण करेंगे और वीरगति पाने वाले अज्ञात सैनिक की समाधि पर श्रद्धांजलि देंगे। वह रूसी सेना के कमांडर-इन-चीफ कर्नल जनरल अंद्रेय निकोलायेविच मोर्दविचेव के साथ पेशेवर सैन्य सहयोग और प्रशिक्षण सहित साझा हितों के विषयों पर चर्चा करेंगे।जनरल सेठ मॉस्को में राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र जाएंगे और रक्षा मंत्रालय के उच्चाधिकारियों से बातचीत करेंगे। रक्षा मंत्रालय में उनकी भेंट रक्षा उद्योग और खरीद मामलों को देखने वाले रक्षा उपमंत्री वसीली सेर्गेयेविच ओस्माकोव से भी होगी। इन चर्चाओं से सामयिक सैन्य घटनाक्रम और रक्षा सहयोग बढ़ाने के नए मार्गों पर विचार साझा करने का अवसर मिलेगा।अपनी यात्रा में जनरल सेठ सेंट पीटर्सबर्ग में मिखाइलोव्स्काया सैनिक तोपखाना अकादमी जाएंगे और वहां के नेतृत्व और शिक्षकों से चर्चा करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच स्थायी सैन्य कूटनीति और दोनों सेनाओं के बीच संबंधों के महत्व को प्रतिबिंबित करती है।इस यात्रा से सैनिक सहयोग के और गहरा होने और दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मज़बूती मिलने की आशा है।
https://hindi.sputniknews.in/20260309/riuus-bhaarit-kaa-sbse-bdaa-hthiyaari-aapuuritikritaa-bnaa-huaa-hai-sipri-10587145.html
भारत
रूस
मॉस्को
सेंट पीटर्सबर्ग
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/10/12316011_152:0:1896:1308_1920x0_80_0_0_ba53ebba5e3a231a2dbefa174986ea18.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
भारत, रूस , भारतीय सेना, मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग , रक्षा मंत्रालय (mod)
भारत, रूस , भारतीय सेना, मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग , रक्षा मंत्रालय (mod)
भारतीय सेनाध्यक्ष रूस रवाना, रक्षा सहयोग में नई ऊंचाई की आशा
भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ 16 से 18 सितंबर तक रूस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक रक्षा भागीदारी और सैन्य सहयोग को और दृढ़ बनाने के लिए आयोजित की गई है।
भारत के रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि इस यात्रा के दौरान सेनाध्यक्ष मॉस्को में सम्मान गारद का निरीक्षण करेंगे और वीरगति पाने वाले अज्ञात सैनिक की समाधि पर श्रद्धांजलि देंगे। वह रूसी सेना के कमांडर-इन-चीफ कर्नल जनरल अंद्रेय निकोलायेविच मोर्दविचेव के साथ पेशेवर सैन्य सहयोग और प्रशिक्षण सहित साझा हितों के विषयों पर चर्चा करेंगे।
जनरल सेठ मॉस्को में राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र जाएंगे और रक्षा मंत्रालय के उच्चाधिकारियों से बातचीत करेंगे। रक्षा मंत्रालय में उनकी भेंट रक्षा उद्योग और खरीद मामलों को देखने वाले रक्षा उपमंत्री वसीली सेर्गेयेविच ओस्माकोव से भी होगी। इन चर्चाओं से सामयिक सैन्य घटनाक्रम और रक्षा सहयोग बढ़ाने के नए मार्गों पर विचार साझा करने का अवसर मिलेगा।
अपनी यात्रा में जनरल सेठ सेंट पीटर्सबर्ग में मिखाइलोव्स्काया सैनिक तोपखाना अकादमी जाएंगे और वहां के नेतृत्व और शिक्षकों से चर्चा करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच स्थायी सैन्य कूटनीति और दोनों सेनाओं के बीच संबंधों के महत्व को प्रतिबिंबित करती है।
इस यात्रा से सैनिक सहयोग के और गहरा होने और दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मज़बूती मिलने की आशा है।