विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भारत-भूटान के बीच शुरू हुई दोतरफा UPI भुगतान सुविधा

© Photo : X/@DrSJaishankarIndia and Bhutan launch the second phase of international UPI connectivity.
India and Bhutan launch the second phase of international UPI connectivity. - Sputnik भारत, 1920, 17.09.2026
सब्सक्राइब करें
भारत और भूटान ने डिजिटल भुगतान संपर्क को और मजबूत करते हुए अंतरराष्ट्रीय UPI सेवा के दूसरे चरण की शुरुआत की है। इससे भारत आने वाले भूटानी नागरिक UPI के जरिए भुगतान कर सकेंगे।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार को भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और विदेश मंत्री डी.एन. धुंग्येल के साथ इस सेवा की शुरुआत की।
जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया, "भूटान में पहले से उपलब्ध UPI सेवा के साथ अब भारत और भूटान के बीच UPI आधारित डिजिटल भुगतान संपर्क दोनों दिशाओं में पूरा हो गया है।"
इस दौरान नेहरू-वांगचुक छात्रवृत्ति योजना के विस्तार से जुड़े समझौता ज्ञापन का भी आदान-प्रदान किया गया। इस योजना के तहत भूटानी छात्रों को भारतीय शिक्षण संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलते हैं।
जयशंकर ने इसे शिक्षा और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग को आगे बढ़ाने वाला कदम बताया।
Indian External Affairs Minister S. Jaishankar meets Bhutanese Prime Minister Tshering Tobgay in Thimphu. - Sputnik भारत, 1920, 17.09.2026
विश्व
जयशंकर ने भूटान के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, सौंपे 54 भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала