https://hindi.sputniknews.in/20260919/bhaaritiiy-senaadhyksh-kii-riuus-yaatraa-puuriii-sainik-snbndh-auri-prgaadh-12348377.html
भारतीय सेनाध्यक्ष की रूस यात्रा पूरी, सैनिक संबंध और प्रगाढ़
भारतीय सेनाध्यक्ष की रूस यात्रा पूरी, सैनिक संबंध और प्रगाढ़
Sputnik भारत
भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने शनिवार को अपनी तीन दिवसीय रूस यात्रा का समापन किया। भारतीय सेना ने बताया कि इस यात्रा में भारतीय सेनाध्यक्ष की वरिष्ठ रूसी... 19.09.2026, Sputnik भारत
2026-09-19T14:57+0530
2026-09-19T14:57+0530
2026-09-19T14:57+0530
डिफेंस
भारत
रूस
मॉस्को
सेंट पीटर्सबर्ग
भारतीय सेना
रूसी सेना
रूसी सैन्य तकनीक
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/13/12348732_0:221:2048:1373_1920x0_80_0_0_0adcfc7b1fdaa83e0beba1470942c040.jpg
मास्को में भारतीय सेनाध्यक्ष ने रूसी गणराज्य के उप रक्षा मंत्री यूनुस-बेक येवकुरोव से भेंट की। इस भेंट में साझा क्षमता विकास, व्यावसायिक सैनिक आदान-प्रदान और दोनों सेनाओं के बीच संपर्क बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा की गई। इसके साथ भारतीय सेना ने बताया कि अपनी सेंट पीटर्सबर्ग की यात्रा में जनरल सेठ मिखाइलोव्स्काया सैनिक तोपखाना अकादमी गए और वहां के प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण के तरीके और तोपखाने को आधुनिक बनाने पर चर्चा की। उन्हें ऐतिहासिक पीटर और पॉल किले में परंपरागत तोप दागने का अनूठा सम्मान भी मिला। भारतीय सेनाध्यक्ष ने मास्को में शहीद स्मारक 'अनाम सैनिक की समाधि' पर श्रद्धांजलि दी और सम्मान गारद का निरीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस यात्रा ने भारत और रूस के बीच भरोसे को और दृढ़ किया है। साथ ही यह दौरा स्थाई सैनिक कूटनीति, संस्थागत आदान-प्रदान और दोनों देशों के लिए लाभप्रद व्यावसायिक सहयोग की पुष्टि करता है।
https://hindi.sputniknews.in/20260918/bhaaritiiy-senaa-prmukh-ne-riuusii-up-rikshaa-mntrii-se-kii-mulaakaat-rikshaa-shyog-pri-huii-chrichaa-12339865.html
भारत
रूस
मॉस्को
सेंट पीटर्सबर्ग
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/13/12348732_0:29:2048:1565_1920x0_80_0_0_7f75338f47d5f8b9d0a941e983a2e0ba.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
भारत, रूस , मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग , भारतीय सेना, रूसी सेना, रूसी सैन्य तकनीक
भारत, रूस , मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग , भारतीय सेना, रूसी सेना, रूसी सैन्य तकनीक
भारतीय सेनाध्यक्ष की रूस यात्रा पूरी, सैनिक संबंध और प्रगाढ़
भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने शनिवार को अपनी तीन दिवसीय रूस यात्रा का समापन किया। भारतीय सेना ने बताया कि इस यात्रा में भारतीय सेनाध्यक्ष की वरिष्ठ रूसी सैनिक अधिकारियों से मुलाक़ात और मुख्य सैन्य प्रतिष्ठानों के दौरे सेे भारत-रूस के बीच रक्षा सहयोग को नई प्रेरणा मिली है।
मास्को में भारतीय सेनाध्यक्ष ने रूसी गणराज्य के उप रक्षा मंत्री यूनुस-बेक येवकुरोव से भेंट की। इस भेंट में साझा क्षमता विकास, व्यावसायिक सैनिक आदान-प्रदान और दोनों सेनाओं के बीच संपर्क बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा की गई।
भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूसी थल सेना के मुख्यालय में जनरल सेठ ने समसामयिक सैन्य विकास के परिप्रेक्ष्य साझा किए और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। इसमें विशेष रूप से प्रशिक्षण, क्षमता विकास और व्यावसायिक अनुभव बांटने पर ध्यान दिया गया।
इसके साथ भारतीय सेना ने बताया कि अपनी सेंट पीटर्सबर्ग की यात्रा में जनरल सेठ मिखाइलोव्स्काया सैनिक तोपखाना अकादमी गए और वहां के प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण के तरीके और तोपखाने को आधुनिक बनाने पर चर्चा की। उन्हें ऐतिहासिक पीटर और पॉल किले में परंपरागत तोप दागने का अनूठा सम्मान भी मिला।
भारतीय सेनाध्यक्ष ने मास्को में शहीद स्मारक 'अनाम सैनिक की समाधि' पर श्रद्धांजलि दी और सम्मान गारद का निरीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस यात्रा ने
भारत और रूस के बीच भरोसे को और दृढ़ किया है। साथ ही यह दौरा स्थाई सैनिक कूटनीति, संस्थागत आदान-प्रदान और दोनों देशों के लिए लाभप्रद व्यावसायिक सहयोग की पुष्टि करता है।