भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारत-रूस रक्षा सहयोग को मजबूत कर गई जनरल धीरज सेठ की यात्रा: भारतीय सेना

© Photo : X/@adgpiIndian Army Chief General Dhiraj Seth shakes hands with Russian Ground Forces Commander-in-Chief Colonel General Andrei Mordvichev.
Indian Army Chief General Dhiraj Seth shakes hands with Russian Ground Forces Commander-in-Chief Colonel General Andrei Mordvichev. - Sputnik भारत, 1920, 21.09.2026
सब्सक्राइब करें
भारतीय सेना ने सोमवार को थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की रूस यात्रा का वीडियो साझा करते हुए बताया कि इस दौरे ने दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी और सेनाओं के आपसी सहयोग को और मजबूत किया।
जनरल धीरज सेठ ने 16 से 18 सितंबर तक रूस की आधिकारिक यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने रूसी उप रक्षा मंत्री समेत वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से मुलाकात की और प्रमुख सैन्य संस्थानों का दौरा किया।
भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, "इस यात्रा ने भारत और रूस के बीच मित्रता, विश्वास और सैन्य कूटनीति के मजबूत संबंधों को रेखांकित किया।"
सेना ने बताया कि इस दौरान सैन्य शिक्षा और प्रशिक्षण के तरीकों को समझने के साथ-साथ अभियान संबंधी अनुभवों और आधुनिक सैन्य घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को गहरा करने और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान जारी रखने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала