https://hindi.sputniknews.in/20260922/pshchim-beiimaanii-ke-triiikon-se-apnii-kmjori-ho-rihii-aarithik-sthiti-ko-bnaae-rikhne-kii-koshish-kri-rihaa-hai-lvriov-12372367.html
पश्चिम बेईमानी के तरीकों से अपनी कमजोर हो रही आर्थिक स्थिति को बनाए रखने की कोशिश कर रहा है: लवरोव
पश्चिम बेईमानी के तरीकों से अपनी कमजोर हो रही आर्थिक स्थिति को बनाए रखने की कोशिश कर रहा है: लवरोव
Sputnik भारत
रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि पश्चिम को निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा से डर लगता है, क्योंकि वह देख रहा है कि दुनिया के ज़्यादातर देश और तेजी से विकसित हो रही अन्य अर्थव्यवस्थाएं उनसे बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
2026-09-22T14:32+0530
2026-09-22T14:32+0530
2026-09-22T15:08+0530
यूक्रेन संकट
सर्गे लवरोव
विदेश मंत्रालय
रूसी विदेश मंत्रालय
रूस
यूक्रेन
यूरोप
यूरोपीय संघ
ड्रोन
ड्रोन हमला
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/08/16/12024764_0:0:3180:1789_1920x0_80_0_0_cb219f995516439c510c60e749bcf450.jpg
रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि पश्चिम को निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा से डर लगता है, क्योंकि वह देख रहा है कि दुनिया के ज़्यादातर देश और तेजी से विकसित हो रही अन्य अर्थव्यवस्थाएं उनसे बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान शुरू होने से काफी पहले ही रूस के खिलाफ सूचना युद्ध छेड़ दिया गया था, रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने कहा।उन्होंने आगे कहा कि यह सूचना युद्ध 2000 के दशक की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सत्ता में आने के बाद शुरू हुआ, जब रूस ने पश्चिम के साथ सहयोग के नव-औपनिवेशिक तरीकों से स्वयं को अलग करना और एक स्वतंत्र नीति अपनाना शुरू किया, जिसमें वह अपनी परंपराओं, आधारों और जड़ों की ओर लौट रहा था। मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि ठीक उसी समय रूस को रोकने की कोशिशें शुरू हुईं।जैसा कि मंत्री ने रेखांकित किया कि रूसी ड्रोन का मुद्दा—जो "कथित तौर पर यूरोपीय देशों में जगह-जगह दिखाई देते हैं और अलग-अलग ठिकानों पर हमला करते हैं"—पश्चिमी मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है।
https://hindi.sputniknews.in/20260921/riuus-men-chunaavii-ntiijon-se-pshchim-ko-jhtkaa-rinniitik-haari-kii-yojnaa-naakaam-fedrieshn-kaaunsil-12360873.html
रूस
यूक्रेन
यूरोप
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/08/16/12024764_225:0:2954:2047_1920x0_80_0_0_7d186fd28a7b3f3ca5190a56ef692e95.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सर्गे लवरोव, विदेश मंत्रालय, रूसी विदेश मंत्रालय , रूस , यूक्रेन , यूरोप , यूरोपीय संघ, ड्रोन, ड्रोन हमला
सर्गे लवरोव, विदेश मंत्रालय, रूसी विदेश मंत्रालय , रूस , यूक्रेन , यूरोप , यूरोपीय संघ, ड्रोन, ड्रोन हमला
पश्चिम बेईमानी के तरीकों से अपनी कमजोर हो रही आर्थिक स्थिति को बनाए रखने की कोशिश कर रहा है: लवरोव
14:32 22.09.2026 (अपडेटेड: 15:08 22.09.2026) रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने चौथे अंतर्राष्ट्रीय "डायलॉग ऑन फेक्स" फोरम में कहा, "हम साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि पश्चिम किस तरह खुलेआम और बेईमानी के तरीकों से वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी तेज़ी से कमजोर हो रही आर्थिक स्थिति को बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।"
रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि पश्चिम को निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा से डर लगता है, क्योंकि वह देख रहा है कि दुनिया के ज़्यादातर देश और तेजी से विकसित हो रही अन्य अर्थव्यवस्थाएं उनसे बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
"तभी अनुचित तरीकों का इस्तेमाल शुरू हुआ, जैसे कि प्रतिबंध, टैरिफ और यूरोपीयों के आरोप," लवरोव ने कहा।
यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान शुरू होने से काफी पहले ही रूस के खिलाफ सूचना युद्ध छेड़ दिया गया था, रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने कहा।
उन्होंने आगे कहा कि यह सूचना युद्ध 2000 के दशक की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सत्ता में आने के बाद शुरू हुआ, जब रूस ने पश्चिम के साथ सहयोग के नव-औपनिवेशिक तरीकों से स्वयं को अलग करना और एक
स्वतंत्र नीति अपनाना शुरू किया, जिसमें वह अपनी परंपराओं, आधारों और जड़ों की ओर लौट रहा था। मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि ठीक उसी समय रूस को रोकने की कोशिशें शुरू हुईं।
"हमारा यह आकलन बार-बार सही साबित होता है कि पश्चिमी सूचना नीति का मुख्य मकसद जल्दी से कोई झूठी कहानी गढ़ना, उसे एक-दो दिन में ही वैश्विक आपदा का रूप देना... और उस समय हो रही किसी खास घटना के बारे में वैकल्पिक आकलन या जानकारी तक पहुँच को रोकना है," लवरोव ने कहा।
जैसा कि मंत्री ने रेखांकित किया कि
रूसी ड्रोन का मुद्दा—जो "कथित तौर पर यूरोपीय देशों में जगह-जगह दिखाई देते हैं और अलग-अलग ठिकानों पर हमला करते हैं"—पश्चिमी मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है।
हालांकि, उन्होंने बताया कि हमेशा पता चलता है कि वह कुछ और ही है: या तो वह ड्रोन ही नहीं है, या यूक्रेनी ड्रोन है, या फिर ऐसा उपकरण है जिसकी पक्के तौर पर रूसी होने की पहचान नहीं की जा सकती। फिर भी, "अब किसी को भी डिटेल्स में कोई दिलचस्पी नहीं है," लवरोव ने निष्कर्ष निकाला।