भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूस को निर्यात करने वाले भारतीय उद्यमों को बिना गारंटी 25 लाख डॉलर तक कर्ज मिल सकेगा

© Photo : wtcmoscow.ruHandshake
Handshake - Sputnik भारत, 1920, 25.09.2026
सब्सक्राइब करें
रूस को निर्यात करने वाले भारतीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम BRICS Secure प्लेटफॉर्म के जरिए बिना गारंटी 25 लाख डॉलर तक का कर्ज प्राप्त कर सकेंगे। इस सप्ताह शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य कंपनियों को निर्यात ऑर्डर पूरे करने के लिए पूंजी उपलब्ध कराना है।
BRICS Secure निजी क्षेत्र की पहल है। प्लेटफॉर्म का संचालन करने वाली स्क्वेरअप कैपिटल पार्टनर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकुर गोयल ने शुक्रवार को Sputnik को बताया कि नई व्यवस्था रूस को भारतीय निर्यात बढ़ाने में मदद कर सकती है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार असंतुलन कम करने में भी मदद मिलेगी।
कर्ज के अलावा निर्यातक खरीदार से भुगतान न मिलने के जोखिम के खिलाफ बीमा भी ले सकेंगे। यदि राजनीतिक या व्यावसायिक कारणों से खरीदार सामान का भुगतान नहीं करता है, तो यह सुविधा निर्यातक को सुरक्षा प्रदान करेगी।

गोयल ने कहा, "इस व्यवस्था से वियतनाम और ब्राजील जैसे देशों तथा अफ्रीकी देशों की कंपनियां भी भारत में विशेष उद्देश्य वाली कंपनियां स्थापित कर रूस के साथ कारोबार कर सकेंगी। वे अपनी व्यापारिक गतिविधियों के लिए इन सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगी।"

BRICS Secure की शुरुआत ऐसे समय हुई है जब इस महीने नई दिल्ली में हुए BRICS शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग पर जोर दिया गया था।
Russian Prime Minister Mikhail Mishustin addresses the Moscow Financial Forum via video link. - Sputnik भारत, 1920, 21.09.2026
विश्व
यूरोप-अमेरिका की जगह भारत समेत ग्लोबल साउथ के बाजारों का रुख कर रहा रूस: रूसी प्रधानमंत्री
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала