डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

उत्तराखंड में भारत-मंगोलिया के सैनिकों ने सीखी इमारत में लड़ाई की तकनीक, दिखाए कुश्ती के दांव

© Photo : Indian ArmyIndian and Mongolian soldiers train during Exercise Nomadic Elephant 2026 in Uttarakhand.
Indian and Mongolian soldiers train during Exercise Nomadic Elephant 2026 in Uttarakhand. - Sputnik भारत, 1920, 26.09.2026
सब्सक्राइब करें
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफेंट 2026' के दौरान भारतीय और मंगोलियाई सैनिकों ने इमारतों के भीतर कार्रवाई का अभ्यास किया। ANI के मुताबिक, मंगोलियाई सैनिकों ने हथियार चलाने का प्रशिक्षण भी लिया और अपनी पारंपरिक कुश्ती के दांव दिखाए।
भारतीय सेना के जवानों ने पहले कमरे में प्रवेश करने, उसकी तलाशी लेने और घायल साथी को बाहर निकालने की तकनीक का प्रदर्शन किया। इसमें आपसी तालमेल, संचार और फायरिंग के दौरान अनुशासन पर भी जोर दिया गया। इसके बाद मंगोलियाई सैनिक भारतीय जवानों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण में शामिल हुए।
मंगोलियाई सैनिकों को छोटे हथियारों से परिचित कराया गया और उन्हें सुरक्षित ढंग से संभालने, लोड व अनलोड करने, निशाना लगाने और फायरिंग करने का अभ्यास कराया गया।
मंगोलियाई दल ने अपनी पारंपरिक कुश्ती 'बोख' और निहत्थे मुकाबले की तकनीक भी प्रदर्शित की। भारत और मंगोलिया के इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का यह 18वां संस्करण है।
Indian and Mongolian troops at the opening ceremony of Exercise Nomadic Elephant 2026 in Uttarakhand. - Sputnik भारत, 1920, 21.09.2026
डिफेंस
भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट 2026' उत्तराखंड में शुरू
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала