- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

बढ़ती संख्या के कारण वल्दाई बैठक का आयोजन अब मास्को में करने का निर्णय लिया गया है: चेयरमैन

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंConference of the Valdai International Discussion Club
Conference of the Valdai International Discussion Club - Sputnik भारत, 1920, 28.09.2026
सब्सक्राइब करें
वल्दाई क्लब फाउंडेशन के चेयरमैन आंद्रेई बिस्त्रित्स्की ने बताया कि इंतजामों और व्यवस्था से जुड़ी वजहों के चलते इस बार सालाना बैठक सोची के बजाय मास्को में आयोजित की जा रही है।
चार दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन के पहले दिन क्लब अपनी बहुप्रतीक्षित सालाना रिपोर्ट जारी करेगा, जिसका विषय 'नो पैनिक: द स्टेट एंड रिस्पांसिबिलिटी फॉर द फ्यूचर' (घबराएं नहीं: भविष्य के प्रति राज्य और जिम्मेदारी) रखा गया है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण थीमैटिक सेशन, खुली चर्चाएं और रूस के शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ विशेष बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।

सम्मेलन शुरू होने से पहले आंद्रेई बिस्त्रित्स्की ने पत्रकारों कहा, "हम यहां [मास्को क्षेत्र में] इसलिए इकट्ठा हुए ताकि हर कोई आसानी से आ सके, लोग फ्लाइट से आसानी से आ-जा सकें। ऐसा इन वजहों से हुआ है।"

पिछले सालों में, वल्दाई क्लब की बैठक आम तौर पर सोची में होती थी।
वल्दाई अंतर्राष्ट्रीय डिस्कशन क्लब का 23वां सालाना सम्मेलन 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मास्को क्षेत्र में होगा, जिसमें 40 देशों के 120 भागीदार शामिल होंगे। इस साल का मुख्य विषय "भविष्य के प्रति जिम्मेदारी: संभावनाओं की सीमाएं या असीमित संभावनाएं?" हैं।
बैठक का मुख्य कार्यक्रम 1 अक्टूबर का पूर्ण सत्र होगा, जिसके बाद कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा।
Rooppur Nuclear Power Plant - Sputnik भारत, 1920, 28.09.2026
रूस की खबरें
रूसी ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने में मदद कर रहा है रोसाटॉम का परमाणु अनुभव: पुतिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала