यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने खार्कोव क्षेत्र में क्रेड्यंका बस्ती को मुक्त कराया: रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian serviceman of the 25th Combined Arms Army of the Battlegroup West is seen at a position in the Krasny Liman sector of the frontline amid Russia's military operation in Ukraine.
A Russian serviceman of the 25th Combined Arms Army of the Battlegroup West is seen at a position in the Krasny Liman sector of the frontline amid Russia's military operation in Ukraine. - Sputnik भारत, 1920, 29.09.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी सशस्त्र बलों ने खार्कोव क्षेत्र में क्रेड्यंका बस्ती को मुक्त करा लिया है, रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा।

"सक्रिय आक्रामक अभियानों के दौरान, खार्कोव क्षेत्र में क्रेड्यंका बस्ती को मुक्त करा लिया गया," मंत्रालय ने जारी बयान में कहा।

इसके अलावा त्सेंत्र सैन्य समूह ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक में वेसेलोये पोले नामक बस्ती को मुक्त करा लिया है, बयान में कहा गया।
पिछले एक दिन में रूस के त्सेंत्र सैन्य समूह के साथ लड़ाई में यूक्रेन के 460 तक सैनिक मारे गए। इसके अलावा, दूसरे मोर्चों पर भी यूक्रेन को सैनिकों और उपकरणों का नुकसान हुआ, रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया।
पिछले 24 घंटों के दौरान सेवर सैन्य समूह ने 315 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को ढेर कर दिया। वहीं, ज़ापद समूह की कार्रवाई में 230 से ज़्यादा और यूग सैन्य समूह के हमलों में 205 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए। इसके अतिरिक्त, वोस्तोक सैन्य समूह ने 180 और द्नेपर सैन्य समूह ने 20 तक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया।
रूस ने बीते एक दिन में छह हवाई बम और कुल 287 यूक्रेनी मानव रहित हवाई वाहनों (UAV) को मार गिराया, मंत्रालय ने बताया।
Ukrainian servicemen help to evacuate a wounded soldier on Aug. 30, 2023.  - Sputnik भारत, 1920, 28.09.2026
यूक्रेन संकट
'यूक्रेन को भारी पड़ेंगे उसके हालिया कदम': क्रेमलिन की दो टूक चेतावनी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала