https://hindi.sputniknews.in/20261002/riuusii-bhugtaan-knpnii-a7-ne-iiriaan-yaa-aatnkii-sngthnon-ke-saath-kaam-krine-ke-aariopon-ko-sirie-se-nkaariaa-12478115.html
रूसी भुगतान कंपनी A7 ने ईरान या आतंकी संगठनों के साथ काम करने के आरोपों को सिरे से नकारा
रूसी भुगतान कंपनी A7 ने ईरान या आतंकी संगठनों के साथ काम करने के आरोपों को सिरे से नकारा
Sputnik भारत
अंतरराष्ट्रीय भुगतान सेवाएं देने वाली रूसी कंपनी A7 ने ईरान या आतंकवादी संगठनों के साथ काम करने के आरोपों को खारिज किया है। कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसने कभी इन्हें वित्तीय सहायता नहीं दी।
2026-10-02T20:09+0530
2026-10-02T20:09+0530
2026-10-02T20:09+0530
व्यापार और अर्थव्यवस्था
रूस
अर्थव्यवस्था
व्यापार
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/02/1c/8819216_0:257:2730:1793_1920x0_80_0_0_221f870108c80310c0002f94e2c96cf9.jpg
A7 ने कहा कि नए प्रतिबंधों से उसके कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय भुगतान का एक स्वतंत्र नेटवर्क बनाया है, जिससे कारोबारी भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद तेजी से लेनदेन कर सकते हैं।A7 ने बताया कि सभी ग्राहकों की कई स्तरों पर जांच होती है, ताकि जोखिमों की पहचान की जा सके और नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों व संगठनों को सेवाएं देने से रोका जा सके।कंपनी ने अपने खिलाफ प्रतिबंधों को उसके भुगतान नेटवर्क की प्रभावशीलता की स्वीकारोक्ति बताया।A7 के मुताबिक, उसकी स्थापना रूसी बाजार में निर्बाध भुगतान सुनिश्चित करने के लिए हुई थी। कंपनी ने रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को गैरकानूनी बताया। उसने कहा कि वह प्रतिबंधों से असंबंधित अन्य देशों में भी उपभोक्ता वस्तुओं और कच्चे माल के वैध आयात-निर्यात के लिए भुगतान सेवाएं देती है।
https://hindi.sputniknews.in/20261002/bhaarit-ne-g20-se-vikaasshiil-arithvyvsthaaon-ke-lie-niitigt-svtntrtaa-bnaae-rikhne-kaa-kiyaa-aahvaan-12475064.html
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/02/1c/8819216_0:0:2730:2048_1920x0_80_0_0_91f05ed435e48c48db3d430ed975f3db.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , अर्थव्यवस्था , व्यापार
रूस , अर्थव्यवस्था , व्यापार
रूसी भुगतान कंपनी A7 ने ईरान या आतंकी संगठनों के साथ काम करने के आरोपों को सिरे से नकारा
अंतरराष्ट्रीय भुगतान सेवाएं देने वाली रूसी कंपनी A7 ने ईरान या आतंकवादी संगठनों के साथ काम करने के आरोपों को खारिज किया है। कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसने कभी इन्हें वित्तीय सहायता नहीं दी।
A7 ने कहा कि नए प्रतिबंधों से उसके कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय भुगतान का एक स्वतंत्र नेटवर्क बनाया है, जिससे कारोबारी भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद तेजी से लेनदेन कर सकते हैं।
कंपनी ने कहा, "ईरान या आतंकवादी संगठनों के साथ काम करने के आरोप सरासर झूठ और मानहानि हैं। कंपनी ने कभी ईरान या आतंकवादी संगठनों के हित में कोई लेनदेन नहीं किया और न ही उनसे जुड़े संगठनों को सेवाएं दी हैं।"
A7 ने बताया कि सभी ग्राहकों की कई स्तरों पर जांच होती है, ताकि जोखिमों की पहचान की जा सके और नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों व संगठनों को सेवाएं देने से रोका जा सके।
कंपनी ने अपने खिलाफ प्रतिबंधों को उसके भुगतान नेटवर्क की प्रभावशीलता की स्वीकारोक्ति बताया।
A7 के मुताबिक, उसकी स्थापना रूसी बाजार में निर्बाध भुगतान सुनिश्चित करने के लिए हुई थी। कंपनी ने रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को गैरकानूनी बताया। उसने कहा कि वह प्रतिबंधों से असंबंधित अन्य देशों में भी उपभोक्ता वस्तुओं और कच्चे माल के वैध आयात-निर्यात के लिए भुगतान सेवाएं देती है।